फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tehsil Day lawyers pursued by the inspector

तहसील दिवस से वकीलों ने इंस्पेक्टर को खदेड़ा

Wed, 16 Sep 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
मेजा  (ब्यूरो)। मेजा थाने के इंस्पेक्टर प्रेम नारायण मिश्र पर बार अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए वकीलों ने तहसील दिवस में जमकर हंगामा काटा। वकीलों ने तहसील के सभी दफ्तरों को आनन-फानन में बंद करा दिया। 24 घंटे के अंदर इंस्पेक्टर को यहां से न हटाए जाने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


साथ ही तहसील के मुख्य गेट को बंद करा दिया गया। बता दें कि मंगलवार दोपहर में तहसील दिवस की कार्यवाही चल रही थी। अचानक बार अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र और मेजा थाने के इंस्पेक्टर प्रेम नारायण मिश्र से कहासुनी होने लगी। बात आगे बढ़ी तो एसडीएम आशीष मिश्र ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। बार अध्यक्ष का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ ही देर में अधिवक्ताओं ने  तहसील दिवस में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बार अध्यक्ष का आरोप है कि गरीबों एवं मजलूमों को मेजा थाने से न्याय नहीं मिल रहा है। आरोप है कि बगैर रिश्वत के मेजा पुलिस कोई काम नहीं करती है। बार अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र, मंत्री अनिल पाण्डेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर इंस्पेक्टर को 24 घंटे के अंदर हटाने की मांग की। प्रदर्शन में बार के पूर्व अध्यक्ष मुनेश्वर शुक्ल, पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला, संतोष मिश्र, नरेंद्र त्रिपाठी, अनिल सिंह, संजय मिश्र, कमलेश तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। बार मंत्री अनिल पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम हुई वकीलों की बैठक में निर्णय लिया गया कि इंस्पेक्टर को न हटाया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करछना  तहसील दिवस पर मंगलवार को 132 शिकायतें आयीं। जिसमें राजस्व के  43, थाने से जुड़े 32, क्षेत्र में विकास के 23, समाज कल्याण विभाग के दो व  30 अन्य मामले रहे। जिसमें एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। वहीं  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने महामंत्री  रंगराज सिंह व ब्लाक अध्यक्ष डा. दिनेश सोनी के नेतृत्व में एसडीएम सत्य  प्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने एसडीएम  को अवगत कराया कि क्षेत्र की समस्त नहरों में पूरी क्षमता के साथ पानी  नहीं आ रहा है। जिससे धान की फसल खराब हो रही है। किसानों को काफी  परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने मांग किया कि अगर जल्दी ही नहरों में पानी  की व्यवस्था नहीं की गई तो कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed