फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teens kill a knife after protesting

छेडखानी का विरोध करने पर किशोरी को चाकू मारा

Tue, 16 May 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 May 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Teens kill a knife after protesting
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
थरवई के सराय चंडी गांव में रविवार की रात छेड़खानी का विरोध करने एक किशोरी पर चाकू से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लड़की एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की शादी तय करने के विरोध में युवक ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


 थरवई क्षेत्र के सरायचण्डी गांव की रहने वाली अंजना (17) रविवार की रात घर में सोई थी। रात में कुछ लोग घर में घुसे। आरोप है कि उन लोगों ने अंजना के कपड़े फाड़ने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर उसके गले में चाकू मार दिया। शोरगुल होने पर घर वाले जागे। तब तक हमलावर भाग निकले थे। अंजना के पिता ने अपने ही पट्टीदारी में आने वाले धीरेंद्र, जीतेंद्र, विवेक और प्यारे लाल के खिलाफ छेड़खानी और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों पर पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थरवई ने बताया कि लड़की के रिश्ते में भाई लगने वाला उससे शादी करना चाहता था। घर वालों को यह बात पता चली तो उन्होंने लड़की की शादी तय कर दी। रविवार शाम को ही लड़के वाले उसे देखने आए। इस बात का पता चलने के रात में रात में लड़के ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए। गांव में घटना को लेकर जबर्दस्त तनाव बना हुआ है। पुलिस दिन में कई बार मौके पर गई। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर लड़की को बेहद गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed