फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspected woman murdered hanged

महिला की हत्या के संदिग्ध ने लगाई फांसी

Thu, 30 Nov 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Suspected woman murdered hanged
file photo - फोटो : अमर उजाला
फूलपुर इलाके के खंसार गांव में महिला की हत्या के संदिग्ध व्यक्ति जीतलाल ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव घर के पीछे पेड़ पर लटका मिला। वह पुलिस से बचने के लिए कई दिन से परिवार समेत फरार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


खंसार गाव निवासी सीता देवी (40) पति के निधन के बाद अकेले जीवन यापन कर रही थी। उसका 17 वर्षीय पुत्र सूरत जनपद में नौकरी करता है। 17 नवंबर की रात भी वह घर में अकेले थी। सुबह घर से कुछ दूर पर उसकी रक्तरंजित लाश मिली। शरीर पर धारदार हथियार के जख्म थे। सिर भी कुचला गया था। रात में किसी वक्त उस पर हमला किया गया था। कत्ल किन लोगों ने और क्यों किया? यह रहस्य बना था। जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए जिनका महिला सीता के घर आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसी गांव के जीतलाल (42) का नाम बतौर मुख्य संदिग्ध सामने आया। उसकी तलाश शुरू हुई तो पता चला कि वह घर से परिवार सहित लापता है। कई दिन तक वह नहीं मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, दो दिन पहले वह पत्नी कुसुम देवी और बेटे सोनू (16) के साथ घर लौटा। बुधवार सुबह घर के पीछे नीम के पेड़ पर उसे रस्सी के फंदे से लटका देख किसी ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन


पत्नी भी वहां आकर रोने-चीखने लगी। खबर पाकर फूलपुर थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा भी आ गए। जीतलाल का शव करीब 15 फुट ऊपर लटका था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर चीरघर भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अनुमान है कि जीतलाल ने हत्या में पकड़े जाने के डर से जान दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। महिला के कत्ल में शामिल बाकी लोगों के पकड़ में आने पर साफ हो सकेगा कि जीतलाल की घटना में क्या भूमिका थी। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed