{"_id":"26c201d4155bc83ef3ed2ba1ef160387","slug":"students-try-to-pull-the-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को कार में खींचने की कोशिश, युवक धराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को कार में खींचने की कोशिश, युवक धराया
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन इलाके में स्थित जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास सोमवार सुबह बीए की छात्रा को एक युवक ने कार में खींचने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया और इस बारे में फोन से कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने कुछ देर में कार समेत युवक को पकड़ लिया। चौक इलाके का यह युवक शादीशुदा था। उसकी पत्नी भी थाने आ गई। छात्रा की ओर से अर्जी नहीं मिली तो युवक को देर शाम छोड़ दिया गया।
जगत तारन गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली बीए की यह छात्रा अरैल नैनी की रहने वाली है। वह सोमवार सुबह टेंपो से उतरक र पैदल कॉलेज की ओर जा रही थी तभी एक कार उसके बगल में रुकी। उसमें बैठे युवक ने छात्रा को कार के भीतर खींचने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर युवक कार आगे लेकर चला गया। छात्रा ने फौरन 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को बिना नंबर की कार के बारे में सूचना दी। कुछ देर में ही जार्जटाउन पुलिस ने घेरकर कार समेत युवक को पकड़ लिया गया। उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई। पता चला कि युवक चौक बाजार का रहने वाला है। जानकारी मिली तो उसकी पत्नी भी जार्जटाउन थाने पहुंच गई। थानाध्यक्ष विनोद यादव के मुताबिक, कई बार फोन करने पर छात्रा के पिता शाम को थाने आए। मगर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने की बजाय लिखकर दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। ऐसे में देर शाम युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।