फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students kidnap ransom of three million rupees

छात्र का अपहरण, तीस लाख रुपये फिरौती मांगी

Wed, 28 Oct 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students kidnap ransom of three million rupees
इलाहाबाद। शहर के चक निरातुल इलाके से सोमवार दोपहर कक्षा चार के छात्र आदित्य सिंह का अपहरण हो गया। खेलते समय लापता हुए इस छात्र को परिजनों ने रात भर खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसके पिता को अपहर्ताओं ने फोन कर पैसों का इंतजाम करने के लिए कहा। इसके बाद दोपहर और रात में फोनकर तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई तो परिवार के लोग परेशान हो गए। खुल्दाबाद थाने की पुलिस को फिरौती की मांग के बारे में बताने के बाद रात में एसएसपी कैंप कार्यालय जाकर शिकायत की गई तो क्राइम ब्रांच ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


चौफटका के पास चक निरातुल मुहल्ले में रहने वाले मान सिंह एक फर्म में नौकरी करते हैं। बमुश्किल छह हजार रुपये वेतन मिलता है। परिवार में पत्नी ममता, इकलौता पुत्र आदित्य और दो बेटियां हैं। 10 साल का आदित्य सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में चौथी कक्षा का छात्र है। वह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे घर के पास मुहल्ले में खेलने गया था। जब वह देर तक नहीं लौटा तो मां ममता ने खोजबीन की मगर वह नहीं मिला। फिर पिता मान सिंह ने भी आसपास के इलाके में तलाश की।
विज्ञापन


कुछ पता नहीं चला तो सोमवार रात ही खुल्दाबाद थाने में सूचना दी। पुलिस ने भी खोजबीन शुरू की। इसी बीच मंगलवार सुबह दस बजे मान सिंह के नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा बेटा हमारे पास है। पैसों को इंतजाम कर लो। एक घंटे बाद बताया जाएगा कि कितने पैसे देने हैं। इतना कहकर फोन कट गया। फिर दोपहर एक बजे दूसरे नंबर से फोनकर मान सिंह से कहा गया कि बेटे की सलामत वापसी चाहते हो तो तीस लाख रुपये फिरौती की व्यवस्था कर लो। पैसा कहां देना है? इस बारे में बाद में बताया जाएगा। घबराए पिता ने इस बारे में खुल्दाबाद थाना प्रभारी समीर सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात लगभग आठ बजे फिर अनजान नंबर से मान सिंह को फोनकर तीस लाख रुपये फिरौती की मांग की। इसके बाद परिवार के लोगों ने एसएसपी से मिलकर शिकायत का फैसला किया। मान सिंह का कहना है कि उनकी हैसियत तो एक लाख रुपये भी देने की नहीं फिर तीस लाख रुपये फिरौती की मांग किया जाना पुलिस भी नहीं समझ पा रही। इकलौते बेटे के अपहरण से पिता मान सिंह और मां ममता बेहद सहमे और घबराए हैं। मां तो सोमवार रात से ही लगातार रोती जा रही हैं।


इस बारे में जानकारी पाकर कई रिश्तेदार और परिचित भी मान सिंह के घर पहुंच गए। मुहल्ले-रिश्ते की महिलाएं मां ममता को दिलासा देती रहीं। उधर, पुलिस परिवार के लोगों को भरोसा देती रही कि इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए अपहर्ताओं को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed