फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students fluttering with classes not running in IVV

इविवि में कक्षाएं न चलने से भड़के छात्र, हंगामा

Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में कक्षाओं का संचालन ने होने से छात्र भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। छात्र लाइब्रेरी के सामने मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। ऐसे में अपने वाहन से इविवि परिसर में आने वाले शिक्षक परिसर में ही फंस गए। शाम छह बजे तक मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी और इसके बाद छात्रों को वहां से हटाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीन आर्ट्स ने सभी विभागों के शिक्षकों की औचक बैठक बुलाकर अब तक पढ़ाए गए कोर्स के बारे में पूछताछ की। इस बाबत कुलपति बुधवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर सकते हैं।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के आसपास विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के बाहर बीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सैकड़ों छात्र इकट्ठा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लाइब्रेरी के सामने मुख्य गेट पर छात्र धरने पर बैठे गए। इविवि के सभी शिक्षक और कुलपति अपने वाहन से इसी गेट के जरिये परिसर में प्रवेश करते हैं। छात्र भड़के हुए थे और उनका आरोप था कि अंग्रेजी विभाग के दो प्रोफेसर नियमित रूप से कक्षाएं नहीं ले रही हैं। परीक्षाएं सिर पर हैं और अब तक आधा कोर्स भी पूरा नहीं हुआ है। इस बीच छात्रों को समझाने के लिए मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे पहुंचे। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया धरना खत्म कर दें, उचित कार्रवाई होगी लेकिन छात्र नहीं माने और वहीं डटे रहे। 
विज्ञापन



इस बीच जिन दो प्रोफेसरों पर क्लास न लेने का आरोप लगाया गया था, उनमें से एक प्रोफेसर भी वहां पहुंचे गए और उनकी छात्रों से तीखी बहस हुई। शाम छह बजे तक लाइब्रेरी के सामने मुख्य गेट पर हंगामा होता रहा। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। गेट पर छात्रों के धरने पर बैठ जाने से इविवि के शिक्षक और अफसर परिसर में ही फंस गए। काफी मशक्कत के बाद भी बात नहीं बनी तो पुलिस को सख्ती बरतते हुए छात्रों को वहां से हटाना पड़ा। इस बीच डीन आर्ट्स प्रो. केएस मिश्र ने सभी विभागों के शिक्षक की बैठक बुला ली। उन्होंने शिक्षक से कहा कि अब तक जितना कोर्स पूरा किया है, उसकी रिपोर्ट बुधवार तक उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्देश दिए कि समय से कोर्स पूरा कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed