फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student shot dead

छात्र की गोली मारकर हत्या

Mon, 11 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 11 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Student shot dead
इलाहाबाद। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के हिम्मतगंज में यूनानी मेडिकल कॉलेेज के ठीक पीछे तंग गली में रविवार शाम पांच बजे पूर्ण प्रकाश रंजन उर्फ रोहित (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली रोहित के सिर में पीछे से और सीने पर मारी गई। हमलावरों को कोई देख नहीं पाया। रोहित की मां राजदेवी ने हिम्मगंज के ही दो सगे भाइयों जीतू वर्मा और अभय कुमार वर्मा उर्फ सीटू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक छात्र का जीतू और सीटू की एक रिश्तेदार से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों में बात होती थी। इस बात से जीतू और सीटू नाराज थे।
विज्ञापन


रोहित ने जगपत सिंह सिंगरौर डिग्री कॉलेज से 2013 में बीए की डिग्री हासिल की। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय की विधि प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रोहित के पिता राजाराम का 2012 में निधन हो गया था। वह फौज में थे। रोहित हिम्मतगंज में तीन भाइयों और एक बहन के साथ रहता था। रोहित रविवार को किसी को कुछ बताए बिना ही नीले रंग की बाइक से निकला था। आरोप है कि उसे प्रेमिका से फोन करवाके बुलवाया गया था। उसे गोली हिम्मतगंज के प्रमोद कुमार के घर के बाहर मारी गई।
विज्ञापन


गोली लगते ही वह बाइक समेत गिर पड़ा। घटनास्थल के आसपास कई मकान हैं लेकिन न तो किसी को गोली की आवाज सुनाई दी, न ही कोई हमलावर नजर आया। जीतू और सीटू पर सिर्फ शक के आधार पर ही आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई भी जानकारी देने को तैयार नहीं हुआ। रोहित को गोली, आरोपियों के घर से महज 50 मीटर पर मारी गई। रोहित का घर भी वहां से कुछ ही दूरी पर है। आने जाने के लिए वह अक्सर इसी रास्ते का उपयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो वहां ताला लटक रहा था। मौके पर सीओ प्रथम राधेश्याम राय, इंस्पेक्टर खुल्दाबाद समीर सिंह, चौकी प्रभारी लूकरगंज ओम शंकर शुक्ला पहुंचे और आरोपियों के घर का ताला तोड़वा दिया। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed