{"_id":"577ac7d84f1c1b96187f9d6d","slug":"student-leaders-named-in-the-lawsuit-onslaught","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता पर हमले में नामजद मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र नेता पर हमले में नामजद मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 05 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह पर रविवार रात ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में सभा के दौरान हुए हमले की घटना में कर्नलगंज थाने में मुकदमा लिखा गया है। इसमें एक प्रोफेसर के पुत्र और ओएसडी समेत पांच लोगों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ठोस सुबूतों के आधार पर आरोपियो को गिरफ्तार किया जाएगा।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में रविवार रात ऋचा सिंह की सभा थी। मगर सभा से पहले ही वहां पथराव और बमबाजी कर दी गई। आरोप है कि विरोधी गुट के लोगों ने यह हमला किया गया था। छर्रे लगने से दो लोग जख्मी भी हुए थे। गाड़ियों के कांच टूट गए। पुलिस की मौजूदगी में सभा संपन्न होने के बाद ऋचा सिंह ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। आरोप है कि हमले में इविवि के प्रोफेसर बीएन सिंह का पुत्र सर्वेश सिंह, ओएसडी अमित सिंह, भाष्कर सिंह, आकाश सिंह, छात्र नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह का हाथ था। इन लोगों ने 20 अन्य अज्ञात लोगों के साथ जानलेवा हमला किया। ऋचा का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी भी की गई। पुलिस रिपोर्ट लिख जांच कर रही है।