फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student attack in CMP College, bombing

सीएमपी कॉलेज में छात्र पर हमला, बमबाजी

Wed, 11 Jul 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 11 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीएमपी डिग्री कॉलेज में मंगलवार दोपहर एक छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। मुठिया से वार कर पहले उसका सिर फोड़ दिया गया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए बमबाजी भी की गई। भुक्तभोगी छात्र की तहरीर पर पुलिस ने छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुके एक छात्र और उसके दो साथियों को नामजद करते हुए उनके अज्ञात साथियों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नितिन शुक्ला पुत्र गणेशशंकर शुक्ला मूल रूप से करछना के भीरपुर स्थित बैकुंठपुर का रहने वाला है। वह शहर में सोहबतियाबाग में किराये का कमरा लेकर रहता है और सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। नितिन ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह रिजल्ट की जानकारी करने कॉलेज पहुंचा था। करीब 12.30 बजे वह कुछ दोस्तों के साथ परिसर में ही कॉलेज गेट के पास स्थित पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने उससे गालीगलौच शुरू कर दी। विरोध पर हमलावरों में से एक ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावरों ने तमंचे की मुठिया से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। आसपास के छात्र दौड़े तो हमलावर भाग निकले। नितिन ने आरोप लगाया है कि उस पर हमला सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके आशू शुक्ला निवासी कीडगंज ने अपने दोस्तों निखिल, श्याम द्विवेदी व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर किया। आशु मौजूदा समय में भी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि घायल छात्र की तहरीर पर आशू, श्याम व निखिल को नामजद करते हुए उनके अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घटना में सीएमपी कॉलेज की ओर से भी जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव जो तहरीर दी है उसमें आरोप लगाया गया है कि कॉलेज के दो छात्रों आशू शुक्ला और आकाश मिश्रा निवासी शिवकुटी ने कॉलेज में बम फोड़कर दहशत फैलाई। पुलिस ने बताया कि कॉलेज प्रशसन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed