फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sohde the audacity , sought to drag the girl in the field

शोहदे का दुस्साहस, छात्रा को खेत में घसीटने की कोशिश

Wed, 02 Sep 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार के घूरपुर इलाके में मंगलवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा को एक शोहदे ने जबरन चरी के खेत में घसीटने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख शोहदा धमकी देते हुए भाग गया। छात्रा स्कूल चली गई लेकिन शोहदा पीछा करते हुए स्कूल तक पहुंच गया। तब छात्रा ने इसकी शिकायत अध्यापकों से की। इसके बाद परिजन आए और छात्रा को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे। थाने पर पुलिस का रवैया भी लापरवाही भरा रहा। वहां मौजूद मुंशी ने थानेदार और दरोगा के सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त होने का वाला देकर बिना तहरीर लिए घरवालों को लौटा दिया।
विज्ञापन


 घूरपुर की एक छात्रा नैनी के एक इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा है। वह सुबह घर से साइकिल लेकर स्कूल के लिए निकली। रास्ते में बोंगा-मामा भांजा मार्ग पर सूनसान देख एक शोहदा साइकिल से आया और छात्रा को जबरन चरी के खेत में घसीटने लगा। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो शोहदा मारपीट करने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इसके बाद शोहदा भाग निकला।
विज्ञापन


सहमी छात्रा को लोगों ने ढांढस बंधाया। छात्रा स्कूल आ गई। वह घटना से सहमी चुपचाप क्लास में बैठी थी। तभी लंच के दौरान शोहदा स्कूल भी पहुंच गया और कमरे में बैठी छात्रा को घूरने लगा। शोहदे को स्कूल में देखकर छात्रा दहशत में रो पड़ी। यह देखकर स्कूल के शिक्षकों और छात्राओं की भीड़ जुट गई। पूछताछ के बाद शिक्षकों ने परिजनों को बुलाकर छात्रा को घर भेज दिया। परिजन छात्रा को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी लेकिन थाने पर तैनात मुंशी ने कहा कि थानेदार और दरोगा सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। आज कोई खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed