फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Small Bgadha off the market , the empty lodge

छोटा बघाड़ा में बाजार बंद, लॉज हुए खाली

Tue, 10 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Small Bgadha off the market , the empty lodge
दो दिन तक सुलगते रहे छोटा बघाड़ा में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद रहे तो कार्रवाई के डर से अधिकांश छात्र लॉज छोड़कर भाग निकले। पुलिस भी पहले की तुलना में कहीं ज्यादा अलर्ट रही। दिन भर तो बघाड़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च होता रहा ही, रात में भी गश्त जारी रही। पुलिस एक स्थान पर छात्रों को जुटने भी नहीं देती। उधर व्यापारी भी सोमवार की घटना से आक्रोशित रहे और दिन में एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। आरोप लगाया कि पुलिस हर बार बवाल के बाद दुकानदारों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करती है। लापरवाही में एसएसपी ने कर्नलगंज थाना प्रभारी संगमलाल मिश्र को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


छोटा बघाड़ा में सोमवार रात की घटना के बाद पुलिस को कामयाबी भी मिली। पुलिस ने मौके से 40 छात्रों को पकड़ा तो एक लुटेरे के बारे में भी पता लगा लिया। रात में भगदड़ के दौरान एक छात्र इलेक्ट्रानिक की दुकान के बाहर अपनी फोटो गिरा गया था। फोटो जय माता दी लॉज के कमरा नंबर 27 में रहने वाले दर्वेश सिंह के रूप में की थी। मंगलवार को दिन में एसपी सिटी राजेश यादव जय माता दी लॉज में पहुंच गए और कमरे से लूटा गया पंखा बरामद कर लिया। कमरे में उसका पार्टनर भी मिला। दर्वेश आजमगढ़ का रहने वाला है और सोमवार रात की घटना के बाद से फरार है। पुलिस को कमरे से दर्वेश का बायोडॉटा और कुछ सर्टिफिकेट भी मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने बघाड़ा और आसपास के इलाकों में 50 से अधिक लॉज की तलाशी ली। 10 से लेकर सौ कमरे वाले लॉज के अधिकांश कमरों में ताला लटक रहा था। जो छात्र रह गए हैं, वह भी बाहर नहीं निकले। पुलिस जब गश्त पर होती तो छात्र खिड़कियों से झांकते रहते। पुलिस ने लॉज मालिकों को निर्देश दिया है कि वह हर छात्र के बारे मेें सारी जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा पर भरकर उनको उपलब्ध कराएं। इस बीच, मंगलवार शाम एसएसपी दीपक कुमार ने कर्नलगंज थाना प्रभारी संगमलाल मिश्र को इस घटना में लापरवाह भूमिका के चलते लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed