फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sister-in-law dies including innocent child in truck grip

ट्रक की चपेट में मासूम बच्ची समेत भाभी-ननद की मौत

Sat, 19 May 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 19 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law dies including innocent child in truck grip
accident - फोटो : graphic
फूलपुर के उग्रसेनपुर गांव के सामने शुक्रवार की शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मरने वालों में मासूम बच्ची समेत दो महिलाएं शामिल हैं। तीनों एक बाइक पर सवार थीं। बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। फूलपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना उतरांव के आरा कला गांव निवासी महेंद्र यादव की पत्नी मेनिका यादव 38 वर्ष अपनी चार वर्षीय पुत्री अर्पिता के साथ फूलपुर के हरभानपुर गांव में अपने मायके गई थी। शुक्रवार को उसे बुलाने के लिए देवर राजकुमार और ननद शैलजा 18 (पुत्री पृथ्वीपाल) पहुंचे। शाम करीब साढ़े छह बजे राजकुमार अपनी बाइक पर मेनिका, अर्पिता और शैलजा को बिठाकर वापस गांव के लिए निकला। करीब सात बजे जैसे ही वह उग्रसेनपुर गांव के करीब पहुंचा, तभी सामने से गैस सिलेंडर से लदी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। आमने-सामने की टक्कर में राजकुमार छिटककर दूर जा गिरा, जबकि पीछे बैठीं मेनिका, अर्पिता और शैलजा अगले पहिए की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


दुर्घटना स्थल पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राजकुमार को सिर एवं पांव में चोट आई। वहां मौजूद लोग भाग कर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, वह दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक छोड़कर भाग गया। लोगों ने जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना आरा कला गांव के साथ ही हरभानपुर भी भिजवा दी। थोड़ी ही देर में मौके पर उनके परिजन भी पहुंच गए। दुर्घटना होने से करीब तीन घंटे तक पूरा रास्ता बाधित रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया, उसके बाद यातायात शुरू हो सका। बताया जा रहा है कि मेनिका का पति चेन्नई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 12 वर्ष का बेटा आदित्य गांव में ही रहता है, जबकि शैलजा का विवाह अभी नहीं हुआ है। घायल राजकुमार को इलाज के लिए पास के निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा, कलेजा कांप गया। लोग कहीं न कहीं इसके लिए बाइक पर चार लोगों की सवारी को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उग्रसेनपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है। धुंधलके में एक बाइक पर चार लोगों को बिठाकर इस रास्ते पर चलना वैसे ही काफी खतरनाक है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के पास आते ही संतुलन बिगड़ गया और हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed