{"_id":"59efa1b54f1c1bcc538b8e4e","slug":"sirsa-meja","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी का अपहरण, पुलिस चौकी पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यापारी का अपहरण, पुलिस चौकी पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा कस्बे से मंगलवार सुबह दवा कारोबारी मुकेश चौधरी उर्फ बंटी के लापता होने से नाराज परिजनों और व्यापारियों ने शाम को पुलिस चौकी घेरकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने कहा कि यह अपहरण का मामला है लेकिन सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। ऐसे में कोई भी अनहोनी हो सकती है। मेजा थाने की पुलिस ने नाराज लोगों को यह कहकर मनाया कि सर्विलांस के जरिए लापता कारोबारी की खोजबीन की जा रही है।
सिरसा में कपसहाई मुहल्ले में रहने वाले मुकेश चौधरी उर्फ बंटी (45) ने कस्बे में चौधरी मेडिकल स्टोर खोल रखा है। वह मंगलवार सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले। मोबाइल फोन भी ऑफ बता रहा था। परेशान होकर पत्नी श्वेता चौधरी ने सिरसा चौकी में लिखित सूचना देते हुए अपहरण का शक जताया। श्वेता ने लिखा कि सोमवार रात मेडिकल स्टोर पर मुकेश का कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। मुकेश ने पूरा बकाया चुकता कर दिया था तब भी उसे धमकी दी गई। शक है कि उन्हीं लोगों ने मुकेश का अपहरण किया है। दिन भर में मुकेश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो शाम को पत्नी श्वेता चौधरी के साथ सैकड़ों व्यापारी सिरसा पुलिस चौकी पहुंच गए।
वे पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। पिछले हफ्ते शिक्षक हत्याकांड के बाद चौकी प्रभारी सुनील सिंह को निलंबित कर दिया गया था। प्रशिक्षु दरोगा पवन सिंह ने फोन से मेजा थाना प्रभारी शिव सागर पांडेय को सूचना दी। उस वक्त एडीजी जोन एसएन साबत मेजा थाने का मुआयना कर रहे थे। कारोबारी के अपहरण को लेकर हंगामे की जानकारी मिली तो उन्हाेंने थाना प्रभारी को सिरसा चौकी भेजा। थाना प्रभारी ने कारोबारियों तथा परिजनों से बात की। उन्हें यह कहकर शांत कराया कि मोबाइल सर्विलांस के जरिए मुकेश की तलाश हो रही है। आरोपी भी पकड़े जाएंगे।