फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shot himself and killed schoolgirl

छात्रा को मारकर खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 07 Sep 2018 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Sep 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
Shot himself and killed schoolgirl
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गंगापार के झूंसी थाना क्षेत्र स्थित न्यायनगर पार्क में बृहस्पतिवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। यहां बीटीसी छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया। दोनों की लाशें अगल-बगल पड़ी मिली। मौके पर ही तमंचा के साथ पिस्टल, मैगजीन व खोखे के साथ जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि युवती की शादी तय होने से युवक नाराज था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


झूंसी के न्याय नगर में दुर्गा मंदिर पार्क  स्थित है। पार्क में ही मंदिर भी है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे के करीब अचानक पार्क से गोली चलने की आवाजें आने लगीं तो मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले के लोग बाहर निकले तो एक महिला बदहवास हालत में मिली। वह चीखते हुए अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगा रही थी। मोहल्ले के लोग भागकर पार्क में पहुंचे तो वहां युवती व युवक की लाश पड़ी मिली। लाश देखकर महिला दहाड़े मारकर रोने लगी। बताया कि मृतका उसकी बेटी वंशिका उर्फ नंदनी सोनी(22) पुत्री रमेश सोनी निवासी सहसों है। बताया कि वह बीटीसी की छात्रा थी।
विज्ञापन


सूचना पर झूंसी थाने की फोर्स पहुंची गई। खुद को उर्मिला उर्फ उमा बताने वाली महिला का कहना था कि वह अपनी बेटी वंशिका के साथ दोपहर में शहर में एक डॉक्टर को दिखाने गई थी। वहां से लौटकर वह न्याय नगर में अपने बहनोई ओमप्रकाश के घर गई तो वहां ताला लगा मिला। इसके बाद मोहल्ले में ही स्थित ब्यूटी पार्लर में कुछ देर के लिए गईं। वहां से दोनों दुर्गा मंदिर में जाने के लिए पार्क में पहुंची। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद युवक ने असलहा निकालकर दो हवाई फायर किए। दहशत में वह पार्क के बाहर की ओर भागी तो दो और गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। लौटकर पार्क पहुंचने पर देखा कि बेटी वंशिका और आरोपी युवक मृत पड़े थे। जानकारी पर एसपी गंगापार व एसएसपी नितिन तिवारी भी पहुंच गए। डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मृतक युवक की जेब से मोबाइल फोन मिला। इसके बाद उसकी शिनाख्त बृजेश उर्फ विजय यादव(25) पुत्र प्यारे लाल यादव निवासी रहिमापुर, झूंसी के रूप में हुई। वह टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि युवक-युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे। चार दिन पहले ही युवती की शादी तय हुई थी और युवक इस बात से नाराज था। मौके पर मौजूद रही मां ने जो बातें बताई हैं, उससे यही लग रहा है कि युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया।


प्रथमदृष्टया जो बातेें सामने आई हैं, उससे यही लग रहा है कि युवक ने गोली मारकर युवती की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। दोनों के परिवारों से पूछताछ की जा रही है।
नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed