फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shoppers are demanding protection money to the crooks Dhuna

दुकानदारों ने रंगदारी मांग रहे बदमाश को धुना

Thu, 24 Sep 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 24 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shoppers are demanding protection money to the crooks Dhuna
इलाहाबाद। शहर के मेडिकल चौराहे पर बुधवार रात डोसा-चाऊमीन की दुकान पर रंगदारी मांग रहे बदमाश की दुकानदार और कर्मचारियों से मारपीट हो गई। सबने मिलकर उसे पीटा और धारदार औजार से हमला किया। खौलता तेल भी बदमाश पर फेंक दिया। बदमाश गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके खिलाफ जार्जटाउन थाने में केस लिखा गया।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब आठ बजे की घटना है। एक बदमाश मेडिकल चौराहे पर केसरवानी डोसा कार्नर पर पहुंचा। उसने दुकान मालिक हरिओम केसरवानी से बीस हजार रुपये रंगदारी मांगी। हरिओम ने आठ हजार रुपये देने की बात कही लेकिन वह बीस हजार पर अड़ गया और धमकी देने लगा कि पूरे पैसे नहीं दिए तो गोली मार देगा। बदमाश चाकू दिखाकर धमकाने लगा तो हरिओम और उनके कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू छीनकर बदमाश के गले समेत कई जगह वार कर दिए। उस पर तेल भी फेंक दिया।
विज्ञापन


आसपास की दूसरी दुकानों के भी कर्मचारी आ गए। सबने बदमाश की धुनाई कर पुलिस को खबर दी। थानाध्यक्ष जार्जटाउन दीपक पांडेय आ गए। घायल बदमाश को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष दीपक के मुताबिक, घायल अपराधी का नाम विष्णु शंकर द्विवेदी (27) है। मूल रूप से फूलपुर इलाके का रहने वाला विष्णु कई साल से शहर के कीडगंज में रहता था। अब वह दारागंज के इंदिरा नगर कॉलोनी में किराए के घर में रहता है। उसका पिता विपिन शंकर सिविल लाइंस में एक फर्म में नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि विष्णु के खिलाफ हत्य, लूट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर के आठ मुकदमे हैं। बुधवार रात की घटना में डोसा दुकान के मालिक हरिओम की तहरीर पर विष्णु के खिलाफ रंगदारी वसूली का केस लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed