फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   She picked up by police, including five Shahganj

युवती समेत पांच को शाहगंज पुलिस ने उठाया 

Sat, 26 Nov 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
She picked up by police, including five Shahganj
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
शहर के शाहगंज इलाके की पत्थर गली में गुरुवार रात हुए किराना कारोबारी गुफरान हत्याकांड में शाहगंज पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और घरवालों से पूछताछ के बाद एक युवती समेत पांच संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल आशनाई के बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस को हत्याकांड से जुड़े कुछ सबूत मिले भी हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के गुफरान का शव घर लाया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस से कई थानों की फोर्स शव के चलती रही। पुलिस को आशंका थी कि शव रखकर चक्काजाम कर सकते है। हालांकि परिजन शव लेकर सीधे घर पहुंचा। गुफरान का शव पहुंचते ही घर का माहौल एक बार फिर गमगीन हो गया। रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग परिजनों को दिलासा दे रहे थे। जनाजे की नमाज के बाद दरियाबाद कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। रात में गुफरान के घरवाले और मोहल्ले के लोग शाहगंज थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मांग किया कि पुलिस घटनास्थल और जिधर बदमाश भागे वहां पर दो ऐसी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनसे बदमाशों का सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर मामले का सही खुलासा करे। शाहगंज पुलिस ने शाम को गढ़ैय्या से एक युवती को पूछताछ के लिए उठाया। पुलिस को जांच में पता चला है कि गुफरान की एक युवती से रोजाना काफी देर तक बात होती थी। युवती के अलावा चार युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। जिन युवकों को उठाया उनके परिजन भी थाने के बाहर मजमा लगाए रहे। इंस्पेक्टर शाहगंज प्रदीप मिश्र ने बताया कि एक युवती समेत कुछ युवकों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। आशनाई समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed