{"_id":"5921f4014f1c1b3c6a53633c","slug":"shami-killed-in-shami-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" शमी हत्याकांड में शूटर ने बरामद कराया तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शमी हत्याकांड में शूटर ने बरामद कराया तमंचा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी हत्याकांड में जेल में बंद शूटर बलिकरन को मऊआइमा पुलिस ने रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद किया है।
मऊआइमा कस्बा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख की 19 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह मऊआइमा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। शमी के बेटे ने मौजूदा ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य, अभिषेक यादव, मो. जाबिर को नामजद किया था। मऊआइमा पुलिस ने रूखसार, एखलाक, शूटर विमल कहार, रोहित सिंह, रज्जाक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में बलिकरन (निवासी धनीरपुर सदर कोतवाली प्रतापगढ़) और मोहम्मद निसार का भी नाम सामने आया।
हत्याकांड में नाम सामने आने पर बलिकरन प्रतापगढ़ न्यायालय में सरेंडर कर जेल चला गया था। मऊआइमा इंस्पेक्टर तुषार त्यागी के मुताबिक रविवार को बलिकरन को रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर नेवादा नहर के पास जमीन खोदकर छिपाया गया 315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा बरामद किया गया। उसने पुलिस को बताया कि एक गोली उसने मारी थी। बाकी विमल कहार ने पिस्टल से मारी थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक राजकुमार मौर्य ने कत्ल की पूरी साजिश रची थी। उसकी तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद पता चलेगा कि शूटरों को रकम किसने दिया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मऊआइमा तुषार त्यागी के मुताबिक मोहम्मद शमी हत्याकांड में आरोपी मोहम्मद निसार मुंबई में गिरफ्तार हुआ था। उसे मुंबई पुलिस ने वहां से जारी एक वारंट पर पकड़ा था। निसार के गिरफ्तारी की जानकारी होने पर मऊआइमा पुलिस की एक टीम मुंबई गई। शनिवार को मोहम्मद निसार को बी वारंट पर मुंबई से इलाहाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में शनिवार को ही जेल भेज दिया गया।