{"_id":"59cab7d34f1c1b72548b495e","slug":"sararabag-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराराबाग में व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर साढ़े सात लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराराबाग में व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर साढ़े सात लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराराबाग में व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश साढ़े सात लाख रुपये की नगदी गहने तथा कपड़े चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई । देर रात मकान मालिक विजय गुुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
शराराबाग के राशन डीलर विजय गुप्ता सोमवार की रात मकान का ताला लगाकर बनारस से आई बहन के साथ मुंडेरा स्थित अपने दूसरे मकान पर चले गए थे। मंगलवार की सुबह विजय गुप्ता के बेटे अभिषेक शराराबाग स्थित मकान में आए और देखा कि बाहर गेट खुला हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। यह खबर पिता विजय गुप्ता को दी।
विजय गप्ता का कहना है कि नवंबर में बेटी मनीषा की शादी बनारस से होनी है। उसी के लिए यह रुपया एकत्रित दिया था और बनारस में शादी की व्यवस्था के लिए अगले दिन बहन को देना था। चोर गेट का ताला खोलकर अंदर घुस गए। अलमारी के लाकर तो तोड़कर उसमें रखे पांच लाख रुपये और करीब ढाई लाख रुपये के गहने तथा कपड़े चोरी कर लिए। मकान से दो बार पहले भी चोरी हो गई है। एक बार घर के दरबाजे से बाइक चोरी हो गई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चला है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी में नजदीकी व्यक्ति का हाथ है। उसने पूरे परिवार के मुंडेरे जाने की खबर होने पर गेट का ताला खोलकर घर को इतमीनान ने खंगाला और चोरी की है। घर से चोरी करने वालों का पता लगाया जा रहा है। आसपास के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाकर पूछताछ की जा रही है।