फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB exam candidates caught with the device

आरआरबी परीक्षा में डिवाइस के साथ पकड़ा गया परीक्षार्थी

Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
RRB exam candidates caught with the device
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ऑनलाइन परीक्षा के अंतिम दिन एक परीक्षार्थी डिवाइस के साथ नकल करने के आरोप में पकड़ा गया। डीआरएम ऑफिस के पास स्पैलेश इंटरप्राइजेज संस्थान में आयोजित परीक्षा में रेलवे की विजिलेंस टीम ने यहां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ नकल करते हुए परीक्षार्थी को पकड़ा। आरआरबी प्रशासन ने संबंधित परीक्षार्थी को डिबार करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


आरआरबी की ऑनलाइन परीक्षा का आज अंतिम दिन था। सिविल लाइंस के स्पैलेश इंटरप्राइजेेज में शनिवार को दूसरी पॉली में आयोजित परीक्षा के दौरान रेलवे की विजिलेंस को खबर मिली कि संबंधित केंद्र में एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ नकल कर रहा है। सूचना पाकर मौके पर रेलवे की विजिलेंस टीम वहां पहुंच गई। यहां चेकिंग हुई तो सुनील कुमार गुप्ता नाम का एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। उसने अपने कानों में एक छोटा माइक्रोफोन लगा रखा था, जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कनेक्टेड था। डिवाइस में एक सिम भी लगा हुआ था।
विज्ञापन


विजिलेंस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद संबंधित परीक्षार्थी की आरआरबी ने परीक्षा निरस्त कर दी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार ने बताया कि आरआरबी टीम द्वारा अन्य तथ्यों की जांच करने के बाद संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद के भी एक सेंटर से एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ नकल करने के आरोप में पकड़ा गया। वहीं दूसरी ओर आरआरबी की ऑनलाइन परीक्षा के अंतिम दिन इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ़, बांदा, बुलंदशहर, देहरादून, लखनऊ, कानपुर आदि शहरों में आज 47044 परीक्षार्थियों में से 29746 ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों की कुल उपस्थिति 63.23 फीसदी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अप्रैल को पेपर लीक प्रकरण के बाद डिबार किए गए परीक्षा केंद्रों की स्थगित परीक्षा दो एवं तीन मई को नए केंद्रों में होगी। बता दें कि इन केंद्रों में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य होने वाली परीक्षा आरआरबी इलाहाबाद ने स्थगित कर दी थी।


कहा गया कि ये परीक्षाएं अब दो एवं तीन मई को होंगी। अब ये परीक्षा युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नैनी, शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झलवा, शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट झलवा, महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सरायइनायत, एसपी कान्वेंट इंटर कालेज मुंडेरा, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन सुलेमसराय, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड टू नैनी, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड वन नैनी, आईडी त्रिपाठी इंटर कालेज धूमनगंज में होगी। इन सभी केंद्रों में 11100 परीक्षार्थी तीन पॉलियों में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed