फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadwave conductor found fake TT

रोडवेज का कंडक्टर निकला फर्जी टीटी

Fri, 01 Dec 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Roadwave conductor found fake TT
गिरफ्तार - फोटो : gettty
जंक्शन पर बृहस्पतिवार रात जीआरपी और रेलवे बोर्ड की टीम ने कामायनी एक्सप्रेस में यात्रियों को झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे फर्जी टीटी को दबोच लिया। शहर में बेली कालोनी का रहने वाला रोडवेज कंडक्टर संतोष यादव करीब तीन महीने से फर्जी आईकार्ड लगाकर नकली रसीद के जरिए ट्रेन यात्रियों से रोज हजारों रुपये की उगाही कर रहा था। संतोष की तैनाती सिविल लाइंस डिपो में है।
विज्ञापन


जीआरपी और रेलवे प्रशासन को लंबे समय से फर्जी टीटी द्वारा उगाही की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार शाम प्रयाग स्टेशन से कामायनी में चढ़ी रेलवे बोर्ड की ओएसडी टीम फर्जी टीटी के पीछे लग गई। ट्रेन में ही उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से दो फर्जी ईएफटी (टिकट रसीद बुकलेट) और 12604 रुपये नकद पाए गए। टीम में शामिल सीटीआई संदीप कुमार और हेमंत शर्मा ने इसकी सूचना जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ को दी। जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने रेलवे प्रशासन की टीम के साथ उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाने में पूछताछ पूछताछ में पता चला कि बेली कॉलोनी निवासी संतोष कुमार यादव रोडवेज बस का कंडक्टर है। उसकी तैनाती सिविल लाइंस डिपो में है। पुलिस के अनुसार, वह रोज मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों में जनरल बोगी के यात्रियों को स्लीपर या एसी में सीट देेने का झांसा देकर 15 हजार रुपये से ज्यादा रकम उगाह रहा था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में रोडवेज के एआरएम दीपक चौधरी ने बताया कि आरोपी कंडक्टर को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि एक बदमाश के पास तमंचा, कारतूस मिला जबकि दूसरे के पास गांजा था। दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। ये दोनों ट्रेन यात्रियों से चोरी-छिनैती करते रहे हैं। पकड़े गए  अपराधियों में मऊआइमा इलाके का सद्दाम और कोरांव इलाके का मुकीम है। ये दोनों पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। कुछ ही दिन पहले वे जेल से रिहा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed