फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road accident crime

बाइक पर ट्रिपलिंग में वकील समेत दो मरे

Wed, 04 Oct 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 04 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Road accident crime
crime
बाइक पर ट्रिपलिंग के चलते हुए हादसे में एक किसान और वकील की मौत हो गई जबकि किसान का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। वे तीनों जमीन के मुकदमे के सिलसिले में जिला अदालत आ रहे थे तभी हंडिया-जंघई मार्ग पर डंपर ने उन्हें टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। चालक भाग गया।
विज्ञापन


किरांव गांव निवासी रामचंद्र यादव (50) खेती करते थे। जमीन के एक मुकदमे के सिलसिले में वह मंगलवार सुबह भतीजे राजू (25) के साथ बाइक पर जिला कचहरी के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में सरायममरेज के दुघरा साथर गांव निवासी अधिवक्ता आलोक भी मिल गए। वे एक ही बाइक पर हंडिया-जंघई मार्ग से गुजर रहे थे तभी करीब साढ़े दस बजे कनकपुर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। वे तीनों सड़क पर गिरे तो डंपर उन्हें रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन


वकील आलोक और किसान रामचंद्र की वहीं मौत हो गई। डंपर का ड्राइवर उतरकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को चीरघर तथा घायल राजू को जिला अस्पताल भेजा। मृतक रामचंद्र का इकलौता बेटा मानिकचंद्र मुम्बई में टैक्सी चलाता है। हादसे की खबर घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी फोटो देवी रोते हुए बेहाल हो गई। वकील आलोक के भी घर में विलाप गूंजने लगा। वह दो भाइयों में छोटा थे। बड़े भाई अमर बहादुर प्राइवेट बैंक में नौकरी करते हैं। बुजुर्ग पिता सहदेव और मां गुलाब देवी भी रोते-कलपते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed