फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rise from the school girl, meeting with the breakdown of stitches

छात्रा से कराई उठक-बैठक, टांके टूटने से हो गई बेसुध

Tue, 01 Aug 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 01 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rise from the school girl, meeting with the breakdown of stitches
crime with a girl in dehradun
सेंट जोसेफ स्कूल में छड़ी से वार की वजह से छात्र की आंख फूटने के बाद अब प्रयाग महिला विद्यापीठ में भी एक शिक्षिका ने हाईस्कूल की छात्रा के साथ अमानवीय हरकत कर दी। शिक्षिका ने अपेंडिक्स के ऑपरेशन के  चलते कई दिन बाद कॉलेज लौटी छात्रा को उठक-बैठक करा दी जिससे उसके पेट के टांके टूट गए। उसकी हालत बिगड़ी तो खलबली मच गई। परिजन आए और पुलिस पहुंची। छात्रा को हॉस्पिटल ले जाया गया। प्रधानाचार्य ने खुद पिता से माफी मांगी।
विज्ञापन


बाबा जी का बाग निवासी रज्जन प्रसाद की बेटी आकांक्षा कंपनी बाग के सामने एल्गिन रोड स्थित प्रयाग विद्यापीठ में हाईस्कूल की छात्रा है। कुछ दिन पहले आंकाक्षा के अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराया गया। कई दिन बाद वह सोमवार को कॉलेज गई। आरोप है कि शिक्षिका ने कई रोज गैरहाजिर रहने के लिए गुस्सा जताया और फटकारते हुए आकांक्षा से उठक-बैठक करने को कहा। उसने ऑपरेशन के बारे में बताया और घाव भी दिखाया लेकिन शिक्षिका का दिल नहीं पसीजा। शिक्षिका के दबाव पर आकांक्षा ने उठक-बैठक की तो उसके पेट में ऑपरेशन के घाव में लगे टांके टूट गए।
विज्ञापन


वह दर्द से कराहते गिरी तो छात्राएं घबराकर रोने लगीं। कॉलेज में खलबली मच गई। खबर पाकर आकांक्षा के पिता रज्जन भी आ गए। सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी पहुंची। आकांक्षा को करीब स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। रज्जन के मुताबिक, प्रधानाचार्य और दूसरी शिक्षिकाओं ने उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगी और पुलिस कार्रवाई नहीं कराने का अनुरोध किया। प्रधानाचार्य ने ही इलाज भी कराया। शिक्षिका के बारे में पता चला कि उसके हाथ की हड्डी कुछ दिन पहले टूट गई थी। इस वजह से वह सबसे ऐसा अक्खड़ बर्ताव करने लगी। रज्जन के अनुसार, प्रधानाचार्य के आग्रह और माफी मांगने की वजह से उन्होंने थाने में लिखित शिकायत नहीं की। आरोपी शिक्षिका को कॉलेज से चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed