फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired Daroga was beaten to death

रिटायर्ड दरोगा को सरेआम पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 04 Sep 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 04 Sep 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Retired Daroga was beaten to death
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शिवकुटी के शिलाखाना मोहल्ले में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पड़ोसी से जमीन विवाद में रिटायर्ड दरोगा को दिनदहाड़े सरेआम पीट-पीटकर मार डाला गया। बदमाशों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


अब्दुल समद खां (70) मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। 2006 में वह पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए। शहर में भी वह कई थानों में तैनात रहे। मौजूदा समय में वह शिवकुटी के शिलाखाना में परिवार समेत रहते थे। सोमवार सुबह 9.45 बजे के करीब वह घर का कुछ सामान लेने के लिए साइकिल से बाजार जाने के लिए निकले। अभी वह घर से निकलकर गली में ही पहुंचे थे कि अचानक उन पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से बोले गए हमले में अब्दुल संभल नहीं सके और जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन पर तब तक वार किए गए जब तक कि वह अचेत नहीं हो गए। इसके बाद हमलावर निकल भागे। बदमाशों के जाने के बाद मोहल्ले वालों ने सूचना दी तो घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और गंभीर हालत में रिटायर्ड दरोगा को बेली अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एसआरएन में करीब शाम 4.30 बजे उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन बिलखने लगे। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि हमलावरों ने जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड दरोगा का मुख्य आरोपी जुनैद से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में न्यायालय मेें मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर जुनैद कमाल व उसके तीन बेटों व भाई समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें जुनैद की पत्नी सना व बेटियां हिना व मेहंदी भी शामिल हैं। पुलिस ने घर पर दबिश दी तो महिलाओं को छोड़कर सभी आरोपी नदारद मिले। तीनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।



घरवालों ने पड़ोस में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर व उसके परिवारवालों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed