फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retaliation of the retired IAS revolver in civil lines

सिविल लाइंस में रिटायर्ड आईएएस की रिवाल्वर चोरी

Thu, 05 Oct 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 05 Oct 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Retaliation of the retired IAS revolver in civil lines
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस स्थित एल्चिको रेस्टोरेेंट के सामने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डा. सूर्य प्रताप सिंह की इनोवा गाड़ी से उनका बैग और उसमें रखी रिवाल्वर सहित कई कीमती सामान चोरी हो गए। उन्हाेंने पुलिस को दी तहरीर में कहा हैै कि पिछले कई साल से वे सामाजिक मुद्दे उठे रहे हैं। इलाहाबाद में यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन अनिल यादव के खिलाफ भी आंदोलन में शामिल हुए थे। इन आंदोलनों से कई बड़े लोगों के हित पर चोट पहुंची है। आशंका जताई है कि किसी ने अराजक तत्वों का इस्तेमाल इस चोरी में किया है।
विज्ञापन


रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डा. एसपी सिंह इलाहाबाद के प्रभारी प्रमुख सचिव भी रहे हैं। एक दर्जन जिलों में डीएम, कमिश्नर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर वे तैनात रहे हैं। वह आज अपने बेटे के साथ इलाहाबाद होते हुए बीएचयू में आयोजित एक संगोष्ठी में शामिल होने जा रहे थे। सिविल लाइंस में दोपहर करीब दो बजे एल्चिको रेस्टोरेंट में लंच के लिए रुके थे। गाड़ी पार्किंग में थी, वहीं पर ड्राइवर दिनेश जाटव भी था। करीब तीन बजे एक व्यक्ति ने गाड़ी में बैठे दिनेश से कहा कि पहिया पंक्चर हो गया है। इतना सुनते ही दिनेश ने बाहर की ओर झांका। आशंका है कि उसी समय दूसरी साइड में खड़े  दूसरे साथी ने पीछे की सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एसपी सिंह ने कहा है कि वह लंच के बाद सवा तीन बजे बेटे के साथ गाड़ी पर आए।  बैग और उसमें रखी रिवाल्वर के बारे में ड्राइवर से पूछा तो वह हक्का-बक्का रह गया। उसने पूरा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड अफसर ने चोरी की जानकारी डीएम संजय कुमार को दी। उसी के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। सिविल लाइंस पुलिस ने आसपास के सीसी फुटेज लिए लेकिन देर रात तक फुटेज से बैग और रिवाल्वर चुराने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल सका।


रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की रिवाल्वर चोरी होने पर एल्चिको रेस्टोरेंट के आसपास के सीसी फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि बड़े बड़े शो रूम के मालिकों ने बाहर सीसी टीवी नहीं लगाए हैं। शहर के वीवीआईपी इलाके में सीसीटीवी न होने को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed