फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rebars , cement - laden tractor overturned , killing two

सीमेंट-सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत

Sun, 07 Feb 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन

उतरांव में हाईवे पर पयागीपुर गांव के सामने शनिवार सुबह सीमेंट-सरिया लदा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। दबे लोगों को बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर पर बैठे दो युवकों की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल चालक को उतरांव पुलिस अस्पताल ले गई। दुर्घटना के चलते हाईवे पर घंटो अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन

उतरांव के  दमगढ़ा गांव का अनिल कुमार ट्रैक्टर चालक है। वह शनिवार सुबह गांव से सैदाबाद के भेस्की गांव आ रहा था। यह देखकर गांव का ही राजकुमार (30) पुत्र तुलसीराम भी उसके साथ ट्रैक्टर पर बैठ गया। राजकुमार मां-बाप का इकलौता बेटा था और वह बोल नहीं पाता था। सीमेंट सरिया लोडकर ट्रैक्टर दमगढ़ा के लिए चला तो भेस्की गांव के कुंवर साहब (25) पुत्र शशि कुंवर भी दमगढ़ा चलने के लिए ट्रैक्टर पर बैठ गए। 

विज्ञापन

हाईवे पर पहुंचने के बाद चालक अनिल ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी। पयागीपुर गांव के सामने पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। तीनों लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। शोरगुल मचा तो गांव के लोग भागकर पहुंचे। किसी तरह भीड़ ने ट्रैक्टर के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला तो चालक समेत तीनों लोग खून से लथपथ थे। राजकुमार और कुंवर साहब की मौत हो चुकी थी, जबकि चालक अनिल की सांस चल रही थी। खबर पाकर उतरांव पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। राजकुमार और कुंवर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। कुंवर पिता के निजी स्कूल में शिक्षक था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से माता-पिता और दोनों भाइयों का रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed