फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raped by the son of the wife of Inspector transporter

दरोगा के बेटे ने किया ट्रांसपोर्टर की पत्नी से रेप

Sun, 15 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Raped by the son of the wife of Inspector transporter
धूमनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले ट्रांसपोर्टर की पत्नी के साथ घर में घुसकर रेप किया गया। आरोप पीएचक्यू में तैनात दरोगा के बेटे पर लगा है। शनिवार रात मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपी को तलाश रही है लेकिन वह हाथ नहीं आया। आरोपी धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर की गंगा विहार कालोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन


रेप की घटना नौ फरवरी की बताई गई है। ट्रांसपोर्टर की पत्नी का आरोप है कि वह घर में अकेली थी तभी दिन में 11 बजे के आसपास पीएचक्यू दरोगा महेश पांडेय का बेटा सोनू पांडेय जबरन घर में घुस आया और मारपीट के बाद उसके साथ रेप किया। उसने धमकी दी थी कि अगर यह बात उसने किसी को बताई तो वह जान से मार देगा। नौ फरवरी को ही ट्रांसपोर्टर ने धूमनगंज थाने में शिकायत की थी लेकिन तहरीर नहीं दी। ट्रांसपोर्टर शनिवार को फिर से थाने पहुंचा और तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई ब्रजेश द्विवेदी को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया था लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुई।
विज्ञापन


दरोगा का बेटा सोनू पांडेय सिरफिरा किस्म का है। उसका छेड़खानी को लेकर छह माह पूर्व ही मोहल्ले में विवाद हुआ था। समझौते के लिए दोनों पक्ष घर पर बैठे थे तो वह झगड़ा कर छत पर चला गया और पिता की दोनाली लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से छह लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में सोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed