फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape victim picked up from the house and killed the girl

रेप पीड़ित बालिका को घर से उठाकर मार डाला

Thu, 30 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rape victim picked up from the house and killed the girl
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मऊआइमा इलाके में बलात्कार के तेईस रोज बाद सात साल की पीड़ित बालिका का मंगलवार रात घर से अपहरण करने के बाद कत्ल कर दिया गया। कातिल उसे मां के बगल चारपायी पर से उठा ले गए थे। उसकी मां पर भी हमला किया लेकिन वह बच गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूर चरी के खेत में बालिका की लाश मिली। उसे धारदार हथियार से मारा गया था। आरोप है कि बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार लड़के के परिजनों ने ही उसे सजा से बचाने के लिए यह बेरहमी की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसने कत्ल का गुनाह नहीं कुबूला। लड़की का अभी मऊआइमा थाने की पुलिस मेडिकल चेकअप भी पूरा नहीं करा सकी थी। 
विज्ञापन


मऊआइमा के एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाली इस बालिका का पिता सूरत में नौकरी करता है। वह यहां अपनी मां, दो बड़ी बहनों और भाई के साथ रहती थी। पांच जून की शाम पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय लड़के ने उसे पशुबाड़े में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची की मां को पता चला तो उसने आरोपी लड़के के घर में शिकायत की। बीस दिन तक मामले में दोनों तरफ से बातचीत होती रही। सोमवार को बालिका की मां ने मऊआइमा थाने जाकर बेटी के साथ रेप की जानकारी देते हुए आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पीड़ित बालिका को मंगलवार दोपहर मेडिकल टेस्ट के लिए डफरिन अस्पताल ले जाया गया। बुधवार को भी कुछ और टेस्ट तथा एक्सरे होना था। मंगलवार शाम मां के आग्रह पर पुलिस ने बालिका को उसके घर भेज दिया था। 
विज्ञापन


रात में तीनों बेटियों और बेटे के साथ महिला घर के दरवाजे पर लेटी थी। बालिका मां के करीब छोटी चारपायी पर सोई थी। महिला का आरोप है कि आधी रात करीब एक बजे कई लोग आए और उसकी सात वर्षीय बेटी को उठाकर ले जाने लगे। विरोध किया तो उस पर भी हमला किया। महिला के मुताबिक, उसने एक व्यक्ति के हाथ पर दांत भी काटा था। उन लोगों के जाने के बाद वह चीखने लगी तो आसपास के लोग घरों से निकल आए। मऊआइमा पुलिस के साथ सीओ सोरांव लालप्रताप सिंह भी पहुंच गए। बालिका की खोजबीन शुरू हुई तो घर से करीब तीन सौ मीटर दूर चरी के खेत में उसकी लाश मिली। बालिका के सिर, गर्दन समेत कई जगह जख्म थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का अनुमान है कि उस पर कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से वार किए गए थे। मां ने रेप के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी लड़के के पिता संतलाल गुप्ता, चाचा बसंतलाल, सोहनलाल, कंहईलाल और प्रधान पति देवानंद यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। आरोप है कि बालिका का मेडिकल टेस्ट और कोट में बयान दर्ज होने नहीं पाए इसलिए उसकी हत्या की गई। पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी कंहईलाल को गिरफ्तार कर लिया मगर वह खुद को बेकसूर बताता रहा। बाकी आरोपी फरार हैं। मौके पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद, एसपी गंगापार राजेश श्रीवास्तव, क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय भी पहुंचे। खोजी कुत्ते को भी वहां लाया गया। थानाध्यक्ष सुनील दुबे का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed