फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape and murder of a student in police picked up five suspects

छात्रा से रेप और कत्ल में पुलिस ने पांच संदिग्धों को उठाया 

Wed, 18 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 18 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rape and murder of a student in police picked up five suspects
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अल्लापुर में छात्रा का रेप और हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ कर्नलगंज के नेतृत्व में दो टीम गठित की गई है। जिस ढंग से छात्रा का रेप के बाद कत्ल किया गया और उसके शव को ठिकाने लगाया। उससे साफ है कि आरोपी आसपास के ही और वे नशेड़ी है। पुलिस ने इस मामले में इलाके के पांच संदिग्ध स्मैकियों को उठाया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। लेकिन पूछताछ में पुलिस को उनसे हत्यारोपियों के बारे में कुछ सुराग मिल सकता है। हत्याकांड में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जो घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। दलित छात्रा का रेप के बाद हत्या कर देने की घटना ने शहरियों को दहला दिया है। घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं में भारी आक्रोश है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  सदस्य मुकुंद तिवारी ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन के जरिए  पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये सहायता देने की मांग की। उन्होंने कि दलित गरीब परिवार की छात्रा की बेरहमी से हत्या हुए 48 घंटे होने के बाद भी अभी तक दोषी पुलिस अफसरों की गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिए शर्म की बात है। यह पुलिस की घोर लापरवाही है। आइसा ने दुष्कर्म और नृश्ंास हत्या के विरोध में बालसन चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील  कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

विज्ञापन

 

शहर कांग्रेस कमेटी के  मीडिया प्रभारी मुकुल दीक्षित ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने किा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। जिसके चलते उनके घर में शौचालय नहीं है। प्रशासन से पीड़ित के घर शौचालय बनाने की मांग का ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन पर प्रभारी अधिकारी ने  नगर आयुक्त को स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय बनाने और आसरा योजना के तहत घर की मरम्मत का निर्देश दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे के  नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने थाली पीटकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed