फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rangers made ??a nuisance of recruiting candidates

सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने मचाया उत्पात

Sun, 22 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rangers made ??a nuisance of recruiting candidates
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए शनिवार को सिविल लाइंस में जमकर उत्पात किया। अभ्यर्थियों ने रोडवेज की पांच बसों, सात कारों और छह बाइकों को तोड़ डाला। फूलपुर के सपा विधायक सईद अहमद के घर, अटलांटिस मॉल के साथ ही सिविल लाइंस की कई दुकानों पर भी पथराव किया। अभ्यर्थियों को समझाने की सारी कोशिशें नाकाम होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने उत्पात कर रहे अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और 18 को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए अभ्यर्थियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। तोड़फोड़ के मामले में रोडवेज ने भी सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का हंगामा सुबह 11 बजे ही कंपनीबाग में शुरू हो गया था। चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनीबाग) में सैकड़ों की संख्या में जुटे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि कटऑफ से कम अंक पाने वाले सफल घोषित किए गए हैं, जबकि जिनके अंक अधिक हैं, उनका नाम सफल अभ्यर्थियों की सूची में नहीं है। एक घंटे तक चली बैठक के बाद ही अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए और हंगामा करते 12.30 बजे के आसपास सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने रास्ते में ठेलों और रिक्शों को पलट दिया। कुछ देर हनुमान मंदिर पर चक्काजाम भी किया गया। पुलिस के पहुंचने के बाद अभ्यर्थी सुभाष चौक की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन


 अभ्यर्थियों ने सिविल लाइंस बस स्टेशन के बाहर खड़ी बसों पर पथराव कर दिया। बसों के शीशे चकनाचूर करने के बाद अभ्यर्थी अटलांटिस मॉल, विधायक के घर, कई दुकानों पर पथराव किया। अभ्यर्थियों ने विधायक के गनर और समर्थकों से भी बदसलूकी की। इसके बाद अभ्यर्थी सुभाष चौराहे पहुंच गए। एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ द्वितीय सचिंद्र पटेल, सीओ प्रथम राधेश्याम राय कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने सुभाष चौराहे पर लगे सपा के होर्डिंग को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस का रवैया तब तक नरम ही रहा, लेकिन जब ज्ञापन देने की जगह अभ्यर्थी पथराव करते फिर से हनुमान मंदिर की ओर भागे तो पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। लाठीचार्ज होते ही अभ्यर्थी मॉल और बाजारों में जाकर छिप गए। पुलिस ने उपद्रवियों को खोज-खोजकर निकाला। सख्ती के बाद अभ्यर्थियों के तेवर ढीले पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed