फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakestra Operator's Home to Nine Woman Route

आरकेस्ट्रा संचालक के घर से नौ युवतियां कराई मुक्त

Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार में करछना इलाके के बरांव में एक आरकेस्ट्रा संचालक ने जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ समेत कई राज्यों की युवतियों को बंधक बना रखा था। वह उनसे आरकेस्ट्रा में डांस कराता मगर पैसे नहीं देता। मांगने पर धमकाता। उनका मानसिक और शरीरिक उत्पीडन भी किया जा रहा था। सोमवार रात इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर नौ लड़कियों को बरामद किया जबकि आरोपी संचालक फरार हो गया। उसके खिलाफ केस लिखा गया है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह के रिश्तेदार एसपीएन सिंह ने सोमवार शाम एडीजी को फोन से सूचना दी कि दूसरे राज्यों से लाकर कई युवतियों को बरांव में आरकेस्ट्रा संचालक महेंद्र सोनकर ने बंधक बना रखा है। उनका उत्पीड़न हो रहा है। एडीजी के आदेश पर सीओ करछना अल्का भटनागर ने रात में ही पुलिस बल के साथ छापा मारकर महेंद्र के घर से नौ युवतियों को बरामद कर लिया। मगर महेंद्र फरार हो गया। उसके घर से बरामद युवतियों में छह छत्तीसगढ़ की है जबकि जबकि बाकी तीन जम्मू-कश्मीर, देहरादून और भटिंडा पंजाब की है। उनके साथ 17 वर्षीय पीयूष तिवारी भी मिला जो चंडीगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन


युवतियों में एक जम्मू कश्मीर की वंदना रघुवंशी ने बताया कि वह चंडीगढ़ में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। वहीं उसे इस ग्रुप की शिवानी मिली और बोली कि एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग चल रही है। उसमें काम करने के लिए रोज ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। पीयूष इवेंट के काम से जुडा था इसलिए वह भी आ गया। मगर यहां लाकर वंदना समेत बाकी युवतियों को आरकेस्ट्रा समेत दूसरी पार्टियों में डांस कराया जाने लगा। मगर डांस के भी पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। पैसे मांगने पर महेंद्र धमकाता है। महेंद्र का एक भाई शेरू आपराधिक घटना में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है। पुलिस ने वंदना से तहरीर लेकर महेंद्र के खिलाफ बंधक बनाकर पीटने, धमकाने का केस लिखा। सभी युवतियों का चेकअप कराने के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। युवतियों ने कहा कि उन्हें उनके घर भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed