{"_id":"59d3f3354f1c1ba8538b59bf","slug":"rajesh-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल से भारी आक्रोश, पुलिस से भिड़ी महिलाएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कत्ल से भारी आक्रोश, पुलिस से भिड़ी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता राजेश यादव की हत्या की खबर पर सुबह हरित कुंज अपार्टमेंट के बाहर बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों तथा रिश्तेदारों ने हंगामा शुरू किया तो कम संख्या के कारण पुलिस फोर्स उन्हें काबू में नहीं कर सकी। भीड़ ने अपार्टमेंट के निकट स्थित डॉ. मुकुल सिंह के राज नर्सिंग होम पर धावा बोलकर पथराव शुरू कर दिया। साथ ही चौराहे पर जाकर पथराव के बाद रोडवेज बस में आग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने उन पर भी पथराव कर दिया। पत्नी समेत तमाम महिलाओं ने भी पुलिस को कोसते हुए हाथापाई की। घबराए पुलिसवालों ने हवाई फायरिंग की। अतिरिक्त फोर्स आने पर भीड़ को खदेड़ा गया।
बसपा नेता राजेश की पत्नी मोनिका यादव को भोर में लगभग चार बजे डॉ. मुकुल सिंह ने दो लोगों को भेजकर फ्लैट से नर्सिंग होम बुलवाया। पति का शव देख बदहवास पत्नी और बेटे अर्पित ने फोन पर रिश्तेदारों को फोन से जानकारी दी। खबर मिलने पर शहर तथा भदोही से रिश्तेदारों के साथ ही बसपा समर्थक भी हरित कुंज अपार्टमेंट पर जुटने लगे। सभी राजेश की हत्या से बेहद आक्रोशित थे। परिवार और रिश्ते की महिलाओं के साथ पत्नी मोनिका सड़क पर खड़ी होकर रोते-चीखते हुए डॉ. मुकुल पर पति के कत्ल का आरोप लगा रही थीं। वहां कर्नलगंज और जार्जटाउन पुलिस भी आ गई। तब पुलिस को अंदाजा नहीं था कि भीड़ बवाल पर उतारू हो जाएगी। करीब 10 बजे नाराज रिश्तेदारों और समर्थकों ने बमुश्किल 100 कदम दूर राज नर्सिंग होम पर जाकर पथराव कर दिया। पथराव से कांच टूटे तो नर्सिंग होम में खलबली मच गई। पुलिसवालों ने रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने दो सौ मीटर दूर इंडियन प्रेस चौराहे पर जाकर पथराव शुरू कर दिया।
ईंट-पत्थर लगने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। तभी बालसन चौराहे की तरफ से चौराहे पर पहुंची एक रोडवेज बस पर भीड़ ने पथराव किया तो ड्राइवर और कंडक्टर समेत उसमें बैठे लोग उतरकर भागे। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। बस जल गई लेकिन दमकल वहां नहीं पहुंची। बवाल की खबर पाकर एसपी सिटी सिद्धार्थ मीणा और सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को काबू में करने की कोशिश की। भीड़ ने पुलिस पर भी हमला बोला तो हवाई फायरिंग की गई हालांकि अफसरों ने फायरिंग से इनकार किया है। फिर एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी आ गए। पुलिस बल ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा तो लोग हरित कुंज अपार्टमेंट में घुस गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया तो महिलाओं ने विरोध किया। एसओ जार्जटाउन पंकज सिंह से महिलाओं ने खींचतान भी की। करीब 11 बजे मौके पर आईजी रमित शर्मा भी आ गए। तभी खबर मिली कि सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने गोरखपुर से इलाहाबाद आ रही रोडवेज बस पर भी पथराव किया गया। ड्राइवर ने बस मेडिकल चौराहे के निकट रोकी तो सवारियां उतरकर चली गईं। वहां आईजी और एसएसपी पहुंचे मगर पथराव करने वालों का पता नहीं चला। सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने पथराव होने से पुलिस का मानना है कि बसपा समर्थक छात्रों ने बस पर हमला किया था।