फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raised one on suspicion basis

शक के आधार पर एक को उठाया

Tue, 15 May 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 15 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Raised one on suspicion basis
इलाहाबाद क्राइम - फोटो : self
अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड में शक के आधार पर आजाद नगर के रहने वाले एक वकील के बेटे को पुलिस ने उठाया है। उसका चेहरा और हुलिया गोली मारने वाले युवक से काफी मेल खा रहा है। पुलिस उसकी काल डीटेल्स और लोकेशन खंगाल रही है। उसके एक दो साथियों को भी खोजा जा रहा है। वकील के बेटे के अलावा अलग-अलग हास्टल और लॉज से दो दर्जन से अधिक लड़कों को उठाया गया है। पुलिस हुलिये और चेहरे के आधार पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस के पास जो सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। उसके आधार पर आजाद नगर के रहने वाले एक वकील के बेटे को सोमवार को उठा लिया गया। सूत्र बताते हैं कि वकील के बेटे का हुलिया और चेहरा बाइक पर पीछे बैठे युवक से काफी मिल रहा है, जिसने गोली मारी थी। पुलिस टीम ने उससे दिन में लंबी पूछताछ की। उसके कुछ दोस्तों का नाम नंबर मिलने के बाद उनकी तलाश में भी दबिश दी गई। पुलिस का कहना है कि वकील के बेटे की मोबाइल कॉल डीटेल्स और लोकेशन के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। एक दो दिन में साफ हो जाएगा कि वकील का बेटा घटना में शामिल है या नहीं। ुउसके साथ दो और लड़कों को भी उठाया गया है। दूसरी ओर शहर के अलग अलग हास्टल और लॉज में दबिश देकर दो दर्जन लड़कों को उठाया गया है। कीडगंज के एक लाज से चार लड़कों को पुलिस ने तीन दिन से हिरासत में ले रखा है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार लड़कों को पकड़ रही है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनकी लोकेशन, मोबाइल काल डीटेल्स आदि देखकर उन्हें छोड़ा जा रहा है। वकील के बेटे से पूछताछ की जा रही है। उसका चेहरा और हुलिया 80 फीसदी से अधिक मिल रहा है। जांच की जा रही है। काल डीटेल्स आने के बाद अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


बच्चा पासी के एक रिश्तेदार को भी पुलिस ने आजाद नगर से उठाया था। उससे भी लंबी पूछताछ हुई। पुलिस ने उसके साथ रहने वाले जितने भी लड़के हैं, सभी के नंबर और नाम ले लिए हैं। उन्हें थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर समाजवादी युवजन सभा एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। अनशन पर बैठने वालों में सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, कायस्थ महासभा के भूपेंद्र श्रीवास्तव पीयूष, अरुण यादव, दीपू सोनकर, राजेश यादव, नितेश तिवारी और सौरभ सिंह यादव शामिल हैं। आंदोलन के समर्थन में विजय सिंह गौड़, अमित श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, विनोद चंद्र दुबे, सपा महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, गुड्डू आदि अनशन स्थल पर पहुंचे। संदीप और भूपेंद्र ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।


प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेसियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, गिरती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस केप्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने झूठे वादे करके लोगों को ठगा है। एआईसीसी सदस्य शेखर बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश के तीन मंत्रियों ने सरकार की आलोचना की और कहा कि इससे अच्छी मायावती की सरकार थी। चार घंटे तक चली सभा में बैंक डकैती, शुआट्स, अधिवक्ता हत्याकांड, डॉ. एके बंसल हत्याकांड की न्यायिक जांच की मांग की गई। 11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने पढ़कर सुनाया। प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर रामनिहोर, राकेश चौधरी, जितेंद्र नाथ सिंह, तस्लीमुद्दीन, फुजैल हाशमी, संत प्रसाद पांडेय, संजय तिवारी, प्रदीप मिश्र अंशुमन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed