{"_id":"5b9c1800867a557f02566fa1","slug":"rahim-arrested-for-demolition-of-internal-surveillance-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनल सर्विलांस सिस्टम ध्वस्त करने वाला रहीम गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरनल सर्विलांस सिस्टम ध्वस्त करने वाला रहीम गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस स्थित यूको बैंक में पांच करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जंक्शन से वारदात में शामिल रहे और हसन चिकना गैंग के खास सदस्य 25 हजार के इनामी रहीम को पकड़ा लिया गया। पुलिस का दावा है कि रहीम ही वह शख्स है, जिसने चोरी से पहले बैंक का इंटरनल सिक्योरिटी सिस्टम ध्वस्त किया था।
29 मई की रात सिविल लाइंस स्थित यूको बैंक में बदमाशों ने 17 लॉकर काटकर पांच करोड़ रुपये का माल पार कर दिया था। इसमें नगदी के साथ ही भारी मात्रा में गहने भी शामिल थे। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंक्शन से 25 हजार के इनामी रहीम उर्फ टर्की पुत्र इसहाक पाइका निवासी निकुआ टोला जिला साहबगंज, झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। वह चार दिन पहले करेली में रहने वाले अपने परिचितों से मिलने आया था और शुक्रवार को ही उसे वापस जाना था। उसके पास से 92 हजार नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि घटना के बाद उसे एक किलो सोना मिला था जो उसने अपने गांव के ही शशि साहा व महेश स्वर्णकार के जरिए बेचा था। बरामद रुपये उसी सोने को बेचकर उसे मिले थे। एएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि वारदात में कुल 10 बदमाश शामिल थे, जिनमें से तीन बैंक के भीतर घुसे थे जबकि अन्य बाहर ही रहकर उनकी मदद करते रहे। भीतर घुसने वाले बदमाशों में सरगना हसन चिकना, मुख्तार के अलावा रहीम भी था। रहीम ने ही बैंक का इंटरनल सिक्योरिटी सिस्टम ध्वस्त किया था। उसने न सिर्फ सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काटे थे, अलार्म सिस्टम भी खराब कर दिया था। पुलिस अब गिरोह के मुख्तार, लवरेज के साथ ही शशि साहा व महेश स्वर्णकार निवासी झारखंड की तलाश में जुटी है।
यूको बैंक चोरी मामले को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत सात सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें से छह सदस्यों को इलाहाबाद पुलिस ने जबकि सरगना हसन चिकना को झारखंड पुलिस ने पकड़ा था। चिकना अभी झारखंड जेल में है। गिरफ्तार अन्य सदस्यों में अकबर, हामिद, धनेश्वर कुशवाहा, आजाद शेख, अमजद उर्फ अजमेरी, बबला उर्फ बबलू के अलावा हामिद की बीवी शायदा भी शामिल है। शायदा के कब्जे से चोरी के 1.35किलो सोना व 1370 ग्राम चांदी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों का कहना है कि गिरोह के सरगना हसन चिकना को भी ट्रांजिट रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी लेकिन इसमें अभी वक्त लगेगा। अफसरों ने बताया कि झारखंड पुलिस ने उसे बोकारो एसबीआई में हुई डकैती के जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया है, उसकी न्यायिक कार्यवाही अभी जारी है। इसके पूरा होते ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा।