फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RAF personnel found the body of railway tracks in two pieces

रेलवे ट्रैक पर दो टुकडों में मिला आरएएफ जवान का शव

Wed, 24 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन

फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक आरएएफ जवान का दो टुकड़ों में शव मिलने के बाद खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंचनामा में उम्र गलत लिखने पर डॉक्टरों और जीआरपी प्रयाग प्रभारी के बीच कहासुनी हो गई। जिसके चलते डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद आरएएफ के अफसर पहुंच गए। किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया गया। 

विज्ञापन

उन्नाव में देऊली का ब्रजेश कुमार मिश्र (35) आरएएफ जवान था। उसकी तैनाती इन दिनों 101 बटालियन फाफाममऊ शांतिपुरम में थी। मंगलवार सुबह फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी दो टुकड़ों में लाश मिली। शव मिलने की सूचना पर फाफामऊ चौकी प्रभारी पहुंचे। सूचना पाकर जीआरपी प्रयाग भी पहुंची। शिनाख्त  के बाद आरएएफ अफसरों को घटना की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

पंचनामा के समय जीआरपी ने उसकी उम्र 24 वर्ष लिख दिया। यह देखकर पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। जीआरपी प्रभारी प्रयाग दीन दयाल उपाध्याय और डॉक्टरों के बीच कहासुनी हुई। जिसके चलते डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रोक दिया। हंगामा भी हुआ। अफसरों तक बात पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं घटना के बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। आरएएफ जवान की मौत ने पुलिस को उलझा दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। अब पोस्टमार्टम आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगंज के मलखानपुर गांव में एक महिला को उसके पड़ोसियों सूर्यकांत,रविकांत समेत अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारा पीटा और बदसलूकी किया। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। महिला का आरोप है कि हमलावर घर से नगदी और जेवर भी लूट ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed