{"_id":"3398d1ed05bad9800946c7c982953a1d","slug":"publicly-beaten-young-woman-in-the-car-tried-to-pull-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम युवती को पीटा, कार में खींचने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेआम युवती को पीटा, कार में खींचने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में बुधवार को बस अड्डे के पास कार चला रहे व्यक्ति की गुंडागर्दी से कोहराम मच गया। उसने पहले तो सड़क किनारे अपनी बेटी और बहू के साथ जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारी। फिर विरोध पर उसकी बेटी को सरेराह बुरी तरह पीटने के बाद कार में खींचने की कोशिश की। राहगीरों और एक महिला अधिकारी ने घेरा तो हमलावर युवक कार से उतरकर होटल के भीतर भाग गया। गुस्साए लोगों ने उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर महिला से अर्जी लेकर रिपोर्ट लिखी। यह कार किसी उद्यान अधिकारी की बताई गई है।
बुधवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे का मामला है। मुट्ठीगंज निवासी गिरजाशंकर राय अपनी बेटी साधना और बहू के साथ बस अड्डे के बगल में होटल इलावर्त के सामने से गुजर रहे थे तभी फोर्ड कार ने पीछे से पहले हार्न दिया फिर उनके पैर में टक्कर मार दी। गिरजाशंकर की बेटी साधना ने विरोध किया तो कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक ने पहले उसे गालियां दी, फिर उतरकर उसे पीटने लगा। बाल खींचकर उसे गिरा दिया। इसके बाद कार के भीतर खींचने का प्रयास किया। सरेआम युवती की पिटाई होती देख भीड़ जुटी।
इस बीच एक महिला अधिकारी ने भी बीच-बचाव किया तो युवक कार छोड़कर इलावर्त होटल के भीतर भागा। युवती भी पीछे-पीछे पहुंची तो उसे एक बैनर का डंडा खींचकर पीटा। इसी बीच, सिविल लाइंस थाना प्रभारी महेश पांडेय पुलिस बल के साथ आ गए। पुलिस देख युवक फरार हो गया। वहां जुटी भीड़ ने फोर्ड कार को ईंट मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने किसी तरह गुस्साए लोगों को समझाकर वहां से हटाया। फिर कार तथा गिरजाशंकर को उनकी बेटी और बहू समेत थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह कार किसी उद्यान अधिकारी की है। साधना से तहरीर लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। कार मालिक तक पहुंचने के बाद पुलिस को पता चलेगा कि सिविल लाइंस में सरेआम महिला को साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाला शख्स कौन था।