फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property dealer clerk killed by brick

प्रापर्टी डीलर के मुंशी को ईंट से कूंचकर मार डाला

Thu, 21 Sep 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 21 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Property dealer clerk killed by brick
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बीबीएस इंटर कॉलेज के पीछे प्लाट पर मंगलवार रात प्रापर्टी डीलर के मुंशी त्रिभुवन नारायण शुक्ला (43) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ईंट-पत्थर से सिर और चेहरा कूंचकर उसे मार डाला गया। बुधवार सुबह उसका रक्तरंजित शव चारपायी के पास जमीन पर मिला तो घटना का पता चला। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू की। भदोही से परिजन भी रात में आ गए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कातिलों को बेनकाब कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


भदोही जनपद में सुरियावां इलाके में सदोपुर गांव निवासी त्रिभुवन नारायण शुक्ला पहले मुंबई में टैक्सी चलाता था। करीब डेढ़ साल से वह फाफामऊ के प्रसिद्ध का पूरा गांव निवासी प्रापर्टी डीलर संजीव त्रिपाठी के लिए मुंशी का काम करने लगा था। फिलहाल वह फाफामऊ में बीबीएस इंटर कॉलेज के पीछे एक प्लाट में बने कमरे में रहता था। दो दिन पहले ही वह घर से लौटा था। मंगलवार रात भी त्रिभुवन दिन भर कामकाज के  बाद कमरे में चला गया था। बुधवार सुबह संजीव ने उसे कई बार फोन किया लेकिन कॉल नहीं रिसीव हो सकी। सशंकित होकर संजीव प्लाट पर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। वह अंदर गए तो कमरे में चारपायी के पास त्रिभुवन का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन


संजीव ने फौरन सोरांव पुलिस को खबर दी। पुलिस अधिकारी भी आ गए। मौके पर निरीक्षण में पुलिस को पता चला कि त्रिभुवन का कत्ल ईंट से सिर-चेहरा कूंचकर किया गया था। आसपास खून फैला था। खून सनी ईंटें भी पड़ी थीं पुलिस ने संजीव समेत कई लोगों से घटना के बारे में बात की। चौकी प्रभारी चंद्रभूषण मौर्या ने भी कई लोगों का बयान लिया। पुलिस का कहना है कि कुछ सुराग मिले हैं, जिनके बारे में फिलहाल बताया नहीं जा सकता है। इन सुरागों के आधार पर छानबीन बढ़ाते हुए कातिलों को दबोचने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी भदोही में त्रिभुवन के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पत्नी रंजना समेत परिवार के लोग रोने-कलपने लगे। त्रिभुवन की छह बेटियां हैं। पुलिस से घटना की जानकारी पाकर रात में कई रिश्तेदार यहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed