{"_id":"5bd4bdf3bdec22695d35ff0e","slug":"postmen-in-fighting-picketing-and-arson","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाककर्मियों-वकीलों में भिड़ंत, पथराव व आगजनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाककर्मियों-वकीलों में भिड़ंत, पथराव व आगजनी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कचहरी के पास स्थित डाकघर के कर्मचारियों व कुछ वकीलों में भिड़ंत के बाद जमकर उपद्रव हुआ। डाकघर परिसर में रखे सामान व वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ के साथ दो बाइकों में आग लगा दी गई। राहगीरों को भी मारापीटा गया। जानकारी पर एसएसपी खुद कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले में दो वकीलों की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में लूट, हत्या का प्रयास समते अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
घटना शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। कुछ अधिवक्ता कचहरी के पास स्थित डाकघर में पत्र की रजिस्ट्री करने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कर्मचारियों व अधिवक्ताओं में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी। उपद्रव के दौरान काउंटर पर लगे शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। तभी किसी ने डाकघर का दरवाजा बंद कर लिया। उधर, कचहरी में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी मिली तो वे भी आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने डाकघर को घेर लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने डाकघर परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां रखे सामान उलट-पलट दिए गए, साथ ही बाइकों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर कर्नलगंज थाने की फोर्स के साथ सीओ पहुंचे। सीओ आक्रोशित अधिवक्ताओं को शांत कराने में लगे थे कि तभी डाकघर के पिछले हिस्से में मालखाने के पास खड़ी बाइक आग के हवाले कर दी गई। बाइक धू-धूकर जलता देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आननफानन में फायरब्रिगेड को बुलाया गया। गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
उधर, आक्रोशित अधिवक्ताओं का आरोप था कि डाकघर में वकीलों को बंधक बनाकर मारपीट की गई। वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। तब तक एसएसपी भी आ गए। एसएसपी ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, तब जाकर दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। एसएसपी ने डाकघर के भीतर जाकर कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
वकीलों की ओर से फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह चार-पांच साथी वकीलों के साथ डाकघर में रजिस्ट्री करने गए थे। तभी डाकर्मियों ने गालीगलौज की। विरोध पर बंधक बना लिया और बंदूक की बट से हमला किया। साथ ही 10 हजार नकद, चेन व मोबाइल छीन लिया। साथ ही फायरिंग भी की। इसके अलावा वकील अमित कुमार निगम की तहरीर पर भी मामला दर्ज किया गया है।