फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police get recovered after 16 hours

थाने से अगवा युवती 16 घंटे बाद बरामद

Sat, 29 Jul 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 29 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police get recovered after 16 hours
Crime Scene
मुंबई में बरामदगी के बाद बृहस्पतिवार दोपहर उतरांव थाने से अगवा की गई युवती शुक्रवार सुबह पुलिस को हंडिया इलाके में मिल गई। पता चला कि उसे मुंबई से आया प्रेमी ही उतरांव थाने से ले गया था। पुलिस ने भारी दबाव बनाया तो परिजनों के फटकारने पर युवती को छोड़कर प्रेमी चला गया।
विज्ञापन


कटहरा कस्बे की 18 साल की कविता (नाम काल्पनिक) का एक जुलाई को अपहरण हो गया था। अपहरण में कटहरा के ही प्रदीप मौर्या समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि प्रदीप उसे मुंबई ले गया है। दरोगा मदन कुमार ने सिपाहियों के साथ मुंबई जाकर कविता को बरामद कर लिया हालांकि प्रदीप नहीं मिला। पुलिस टीम कविता को लेकर बुधवार को उतरांव थाने पहुंची। यहां उसे मेडिकल टेस्ट कराने के लिए एक महिला सिपाही के हवाले कर दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर कविता थाने से लापता हो गई। थाने से युवती के अपहरण से पुलिस में खलबली मच गई। कविता के परिवार के लोग भी थाने आकर पुलिस पर गुस्सा उतारने लगे। पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ कविता के अपहरण का केस लिखा। आधी रात तक खोजबीन होती रही पर वह मिली नहीं।
विज्ञापन


पुलिस ने रात में ही प्रदीप के परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के दबाव पर परिजनों ने प्रदीप को फोन पर फटकारा और कहा कि वह कविता को छोड़कर चला जाए। पुलिस का यह तरीका काम आ गया। प्रदीप ने शुक्रवार सुबह परिजनों को बताया कि कविता को उसने हंडिया में वासपुर गांव के पास छोड़ दिया है। पुलिस ने वहां से कविता को बरामद कर लिया। वह साड़ी पहने थी। उसकी मांग में सिंदूर था। उसने कहा कि वह घर नहीं जाएगी। वह प्रदीप से शादी कर चुकी है। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि कविता को शहर ले जाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है। उसे शनिवार को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed