{"_id":"9b70cf63b92c0222f2a01e38ebb7ce87","slug":"pistol-stkar-looted-from-businessman-chen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल सटकार व्यापारी से लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल सटकार व्यापारी से लूटी चेन
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 05 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीरापट्टी में अबरार मार्केट के बाहर मोबाइल शॉप के मालिक विक्रम सिंह जादौन से मंगलवार को दिनदहाड़े पिस्टल सटाकर सोने की चेन लूट ली गई। बाइक सवार बदमाश चेन छीनने के बाद मुंडेरा मंडी के भीतर घुस गए। खबर पाकर पुलिस हरकत में आई और मुंडेरा मंडी के दोनों गेट बंद करवा दिए। एसपी सिटी खुद मौके पर पहुंच गए और मंडी की सभी दुकानों तथा भीतर मौजूद व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तीन घंटे तक मंडी में तलाशी अभियान चला लेकिन न तो बाइक मिली, न ही बदमाश।
सुलेमसराय के विक्रम की मीरापट्टी में वैष्णवी मोबाइल वर्ल्ड नाम से दुकान है। वह दुकान खोलने के बाद पास की एक दुकान से पानी की बोतल खरीदने गए थे। पानी खरीदने के बाद वह दुकान की तरफ लौट रहे थे तभी लाल पल्सर से दो युवक वहां पहुंचे। बाइक चला रहे युवक ने सफेद गमछे से मुंह बांध रखा था। पीछे बैठा सांवले रंग का नाटे कद का युवक उतरा और उसने विक्रम को पीछे से धक्का दे दिया। विक्रम संभलते, इससे पहले युवक ने उनको पिस्टल सटा दिया। विक्रम पलटे तो युवक ने गले से डेढ़ तोले सोने की चेन छीन ली। आसपास मौजूद लोगों ने नजारा देखा तो मौके पर दौड़े। बदमाश भागे लेकिन बाइक लड़खड़ाकर गिर गई।
बदमाश फिर से उठे और तेजी से बाइक लेकर मंडी में घुस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। बाइक का पिछला हिस्सा सफेद रंग का था। लोगों ने पीछा किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इसी बीच विक्रम ने कंट्रोल रूम को खबर दे दी। एसपी सिटी राजेश यादव के निर्देश पर धूमनगंज और कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मंडी के दोनों गेट बंद करवा दिए। भीतर से किसी को बाहर नहीं निकलने दिया गया। इसके बाद भी बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने लाल पल्सर बाइक से जा रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा। तीनों को थाने ले आया गया। हालांकि तीनों लूट की घटना में शामिल नहीं थे। इसके बावजूद पुलिस ने तीनों को देर रात तक थाने पर बैठाए रखा था।