फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People in two hours of panic, closed shops

दो घंटे तक दहशत में रहे लोग, बंद हुईं दुकानें

Sun, 28 Oct 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sun, 28 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
People in two hours of panic, closed shops
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
कचहरी डाकघर में हुए हंगामे के दौरान दो घंटे तक लोग दहशत में रहे। इस दौरान आसपास के कारोबारी तो दुकान बंद कर भाग ही निकले, राहगीर भी सांसत में रहे। भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने आने-जाने वालों को भी पीटा। दो इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता की। पूरे समय पुलिस बैकफुट पर ही नजर आई।
विज्ञापन


कचहरी डाकघर में बवाल 3.30 बजे के आसपास शुरू हुआ। बड़ी संख्या में वकीलों को जुटता देख वहां मौजूद दुकानदार व अन्य लोग खौफजदा हो गए। आक्रोशित वकीलों ने डाकघर को घेर लिया तो अनहोनी की आशंका के चलते लोग दहशत में आ गए। काम से डाकघर पहुंचे लोग भी जान बचाकर भागे। कुछ लोग तो आधे रास्ते ही वापस हो लिए। उधर खौफजदा कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दीं। हंगामे के दौरान भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने राहगीरों से भी अभद्रता की। एसएसपी व वकीलों में डाकघर के सामने वाली रोड पर बातचीत चल ही रही थी कि तभी वहां से महिला व बच्ची को लेकर जा रहे ई-रिक्शा चालक को पीट दिया गया। वहीं, कवरेज के लिए पहुंचे दो इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता की गई। कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सीओ ने वकीलों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने समझाकर उन्हें शांत कराया। खास बात यह है कि इस प्रकरण के दौरान पुलिस पूरे समय बैकफुट पर ही नजर आई।
विज्ञापन


बवाल की सूचना मिली तो पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में वायरलेस पर मैसेज प्रसारित किया गया। आगजनी की सूचना पर तीन अन्य थानों की फोर्स भी बुला ली गई। सीओ सिविल लाइंस भी कैंट व सिविल लाइंस की फोर्स लेकर पहुंचे। उधर कोतवाली इंस्पेक्टर भी आ गए। घटना के दौरान आनंद अस्पताल चौराहे से कचहरी रोड व पुलिस ऑफिस से कचहरी रोड की तरफ कुछ देर के लिए बड़े वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया। मामला शांत होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed