{"_id":"56ec5e714f1c1b215b8b4c76","slug":"on-checking-the-roadways-attacked-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग पर गए रोडवेज के अफसर पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग पर गए रोडवेज के अफसर पर हमला
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
इसी बस में की गई लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों की चेकिंग पर रोडवेज के यातायात अधीक्षक सीबी राम पर शुक्रवार को मांडा क्षेत्र में विभाग के एक कर्मचारी ने अपने कुछ साथियों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान उनके सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट में घायल यातायात अधीक्षक ने मांडा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। उधर पुलिस ने इस मामले में हमला करने वाले रोडवेज कर्मी के एक साथी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि यातायात अधीक्षक सीबी राम शुक्रवार को मांडा क्षेत्र में रोडवेज की बसों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच जांच के दौरान मिर्जापुर डिपो के एक संविदा परिचालक बब्बू लाल मिश्र ने अपने कुछ साथियों के साथ सीबी राम पर हमला कर दिया। किसी तरह से वे अपनी जान बचाकर वहां से भागे। कुछ दूर जाने पर आगे जाम मिल गया। इस बीच पीछे से आ रहे संविदा परिचालक बब्बू लाल मिश्र ने मांडा क्षेत्र में चिलबिला बाजार के पास सीबी राम को एक बार फिर से घेर लिया।
उनकी पिटाई करने के साथ उनके सरकारी वाहन को भी तोड़ दिया। उधर सीबी राम का आरोप है कि तीन दिन पूर्व मांडा क्षेत्र के रहने वाले बब्बू लाल मिश्र मिर्जापुर डिपो की जिस बस को लेकर चल रहा था उसमें दस बेटिकट यात्री उन्होंने पकड़े थे। इसकी उन्होंने लिखापढ़ी भी की। इसी बात को लेकर संविदा परिचालक ने आज हमला किया। यातायात अधीक्षक की ओर से परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। थानाध्यक्ष मांडा ने बताया कि यातायात अधीक्षक की तहरीर पर मुकदमा लिख दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पुलिस ने हमला करने वाले राहुल मिश्र नाम के एक व्यक्ति को पकड़ लिया है।