फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   old women death

पड़ोसी के घर में बीचबचाव करने गई वृद्घा का कत्ल

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
old women death
क्राइम
थरवई के टूटी की चकिया गांव में पड़ोसी के घर बीच बचाव करने गई बुजुर्ग महिला अनंती देवी (62) पर अधेड़ ने लोहे की राड से हमला कर दिया। खून से लथपथ महिला को लेकर परिजन अस्पताल भागे। रास्ते में महिला की मौत हो गई। सूचना पर थरवई पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


थरवई में टूटी की चकिया गांव के रहने वाले राधेश्याम मिश्र पीएसी से रिटायर हैं। उनके पांच बेटे हैं। गुरुवार रात लगभग आठ बजे राधेश्याम की पत्नी अनंती देवी पोते के साथ निर्माणाधीन मकान में बैठी थी। तभी पड़ोसी कृष्ण कुमार पांडेय के घर में शोरगुल सुनकर पहुंच गई। कृष्ण कुमार अपनी बहुओं को पीट रहा था। अनंती देवी ने कृष्ण कुमार को झगड़े से रोका तो वह भड़क गया।
विज्ञापन


बगल में पड़ा लोहे का राड लेकर अनंती की तरफ दौड़ा। जब तक आसपास के लोग पकड़ते कृष्ण कुमार ने अनंती देवी पर हमला कर दिया। सिर और हाथ में राड लगने से अनंती लहूलुहान होकर गिरी तो खलबली मच गई। शोरगुल सुनकर गांव के लोग पहुंची तो अनंती खून से लथपथ पड़ी थी। महिला की सांसे चल रही थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। खबर पाकर सीओ फूलपुर और थरवई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अनंती देवी की मौत से घर में कोहराम मचा है। पति और बेटों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed