फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nri crime

एनआरआई कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 58 हजार उड़ाए

Sun, 15 Jan 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Jan 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
nri crime
वारदात
हैदराबाद से मां की अस्थियों को संगम में प्रवाहित करने आए एनआईआर कारोबारी की इनोवा कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने 58 हजार रुपये, एक लैपटॉप, मोबाइल और तीन सूटकेस पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार दोपहर परेड मैदान में हुई घटना के  बाद खलबली मच गई। मामला एनआईआर कारोबारी से जुड़ा होने के चलते कई थानों की फोर्स पहुंच गई। तत्काल मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। कीडगंज पुलिस मुकदमा लिखकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


हैदराबाद के रहने वाले एनआरआई श्रीनिवासन कोलंबो में कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया। वह मां की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के लिए शुक्रवार दोपहर परिवार सहित वाराणसी पहुंचे। इसके बाद शनिवार सुबह वाराणसी से इनोवा कार बुक कर संगम आए। मकर संक्रांति का स्नान पर्व होने के चलते कार फोर्ट रोड चौराहे से आगे नहीं जाने दी गई गई।
विज्ञापन


तब इनोवा नए पुल के पास बनी पार्किंग में लगा दी गई। ड्राइवर भी कारोबारी परिवार के साथ संगम चला गया। दोपहर लगभग दो बजे वे लौटे तो इनोवा के  बाईं तरफ का शीशा टूटा था। कार में रखे तीन सूटकेस, लैपटॉप, दो मोबाइल और 58 हजार रुपये समेत कई सामान गायब था। कंट्रोल रूम की सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद गायब दो मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया। एक मोबाइल बंद मिला। जबकि दूसरा कार में ही मिल गया। तहरीर पर कीडगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed