फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nine people were killed in accidents and organically

हादसों में नौ लोगों की गई जान और बवाल

Thu, 14 May 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 14 May 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
Nine people were killed in accidents and organically
इलाहाबाद। जनपद में बुधवार को तीन अलग हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। सबसे दुखद  हादसा बुधवार सुबह करछना इलाके में हुआ जहां मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती रामबहादुर पटेल और उसकी पत्नी राजपति, बेटे अश्विनी (4), बेटी साक्षी (3)) के अलावा मिनी बस के कंडक्टर राजकुमार (35) निवासी देवरी गांव, हलिया, मिर्जापुर की भी मौत हो गई। रामबहादुर अपनी पत्नी और दो बच्चों के सात शादी समारोह में शामिल होकर मेजा में चपरतला अपने घर लौट रहा था तभी अनहोनी हो गई। घटना  के बाद मिर्जापुर मार्ग पर कई घंटे तक बवाल होता रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सड़क के साथ-साथ रेलवे ट्रैक पर भी जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही भीरपुर पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। पथराव में एसपी, एसडीएम, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए तो पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें  कई लोग जख्मी हुए। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस ने रेलवे ट्रैक क्लीयर कराया। सड़क मार्ग खुलने में नौ घंटे लग गए।
विज्ञापन


वहीं हंडिया में इलाहाबाद के कैंट थाने के नाका चौकी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा (32) की आल्टो कार बुधवार सुबह खड़े ट्रेलर में जा घुसी। वाराणसी से लौटते समय हंडिया हाइवे पर बगहा गांव के पास हुई दुर्घटना में दरोगा की पत्नी सरिता (29) और एक बेटे हर्षित (4) की मौत हो गई। जबकि उदय शंकर और दूसरे बेटे अर्पित (4) की हालत निजी अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। लालगोपालगंज में हंडिया-कोखराज फोरलेन बाइपास हाईवे पर पटना उपरहार गांव के सामने मंगलवार रात बाइक सवार दो लोगों प्रतापगढ़, हथिगवां के पुन्ने मऊ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पाल (26), और हरिहर सिंह (45) की किसी गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed