{"_id":"fbcfb6669ad777825058566029a2e0d7","slug":"neighbor-landlord-and-tenant-student-went-on-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी मकान मालिक और किराएदार छात्र भिड़े, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी मकान मालिक और किराएदार छात्र भिड़े, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 08 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कीडगंज इलाके में शुक्रवार रात कमरे के सामने तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर किराएदार छात्रों का पड़ोसी मकान मालिक से विवाद हो गया। गालीगलौज से नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच पड़ोसी मकान मालिक ने घर की छत पर चढ़कर नीचे खड़े छात्रों पर गैस सिलेंडर फेंक दिया। जिसमें एडीसी के एक छात्रनेता समेत तीन छात्र जख्मी हो गए। खून से लथपथ छात्रों को देखकर आसपास के लॉज और घरों में किराए पर रहने वाले छात्र बाहर निकल आए। छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया तो कीडगंज पुलिस पहुंची। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ अफसर भी देर रात तक मौके पर डटे रहे।
कीडगंज की तंबाकू गली के रमाकांत माली के मकान में कई लड़के किराए पर रहते हैं। रमाकांत के पड़ोसी बाबू लाल निषाद के घर के सामने मंदिर है। छात्रों का आरोप है कि पड़ोसी मंदिर के बाहर तेज आवाज में भोजपुरी गाना बजा रहा था। इस पर रमाक ांत के किराएदार सौरभ सिंह ने विरोध जताया। बात बढ़ी तो बाबूलाल और सौरभ के बीच गालीगलौज होने लगी। शोर सुनकर एडीसी में एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र मनीष जायसवाल (22),इविवि में बीए थर्ड ईयर का छात्र वीरू सिंह और अन्य लड़के बाहर आ गए।
उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस बीच खतरा भांप बाबूलाल भागकर मकान की छत पर चढ़ गया और दो मंजिला छत के नीचे घरेलू गैस सिलेंडर फेंक दिया। नीचे खड़े गाजीपुर के गढ़वा का छात्रनेता मनीष जायसवाल और आजमगढ़ का वीरू सिंह और एक अन्य छात्र सिलेंडर की चपेट में आकर घायल हो गए। लहूलुहान होकर छात्रों के सड़क पर गिरते ही गली में खलबली मच गई। आसपास के छात्र भी बाहर निकल आए। छात्र हंगामा करने लगे। सूचना पर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घायल छात्रों को रामबाग के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर मनीष को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। छात्रों के घायल होने की खबर पाकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज समेत दूसरे कॉलेज के सैकड़ों की संख्या में छात्र जुट गए। हंगामा और बवाल बढ़ने की आशंका से कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं कीडगंज पुलिस ने आरोपी बाबूलाल समेत तीन को हिरासत में ले लिया है।