फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nanny imprisoned prisoner in prison, in the rescue of another prisoner in the stomach, cancer

नैनी जेल में कैदी पर हमला, बचाने में दूसरे कैदी के पेट में घुसी कैंची

Mon, 13 Nov 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 13 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nanny imprisoned prisoner in prison, in the rescue of another prisoner in the stomach, cancer
क्राइम
सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में रविवार सुबह बांदा जिले के कैदी फहीम पर मेरठ के कुख्यात ऊधम सिंह ने हमला कर दिया। फहीम को बचाने में एक अन्य कैदी राजेश पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में राजेश के पेट में कैंची घुस गई। जबकि फहीम की गर्दन पर कैंची से वार किया गया है। राजेश की गंभीर देख जेल प्रशासन ने बेली अस्पताल से सर्जन बुलवाए। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है। फहीम की हालत सामान्य है। राजेश 2010 में तत्कालीन बसपा सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर जानलेवा हमले का आरोपी है। नंदी इस वक्त भाजपा सरकार में मंत्री हैं। इस मामले में एक सिपाही को निलंबित करते हुए प्रशासन ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे होंगे। नैनी सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में कैदी राम सेवक बारी-बारी से कैदियों के बाल काट रहा था। उसी समय मेरठ के कैदी ऊधम सिंह ने अचानक राम सेवक से कैंची छीनकर पास खड़े बांदा के कैदी फहीम पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए राजेश आगे आया तो ऊधम सिंह ने उस पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान कैंची राजेश के पेट में घुस गई। बंदी रक्षकों ने ऊधम सिंह को पकड़ लिया। एसपी यमुनापार दीपेंद्र सिंह ने बताया कि ऊधम सिंह के खिलाफ नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कैबिनेट मंत्री नंदी पर हुए बम से हमले का आरोपी राजेश पायलट उर्फ आनंद शांडिल्य मध्य प्रदेश के जिला हरदा में उदराकक्ष का रहने वाला है। जिस पर गैंगस्टर सहित दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। बांदा के फहीम उर्फ फिमा को भी उसी के साथ रखा गया है।
विज्ञापन


‘सुबह साढ़े नौ बजे नाई दाढ़ी-बाल काटने के समय कैदी को बचाने में राजेश पर कैंची से हमला हुआ। जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हाई सिक्योरिटी बैरक के प्रभारी, जेलर बीके मिश्रा ने आरोपी ऊधम सिंह के विरुद्ध नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं हमले के वक्त ड्यूटी कर रहे सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।’ - बीआर वर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, केंद्रीय कारागार, नैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed