फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini robbing the couple , city chen Chinati

नैनी में दंपती से लूट, शहर में चेन छिनैती

Fri, 10 Jul 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Naini robbing the couple , city chen Chinati
नैनी।
विज्ञापन
बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात नैनी इलाके में करछना से सहसों में अपने घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को पिस्टल सटाकर नगदी और गहने लूट लिए। शहर में भी अलोपीबाग में बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो का इंतजार कर रही महिला के गले से सोने की चेन खींच ली।

सहसों इलाके में रहने वाले गिट्टी व्यापारी महेंद्र मिश्रा की ससुराल करछना के पुरवा गांव में है। वह बृहस्पतिवार को पत्नी अनुराधा के साथ उसके मायके गए थे। रात करीब ग्यारह बजे वह पत्नी संग बाइक पर सहसों में घर के लिए रवाना हुए। वह नैनी में मिर्जापुर रोड स्थित टीएसएल के पास पहुंचे तभी दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल सटाकर रोक लिया। बदमाशों ने महेंद्र की जेब से पर्स निकाल लिया जिसमें चार हजार रुपये थे। उनकी पत्नी अनुराधा के शरीर से भी गहनेे नोच लिए। फिर बदमाश भाग निकले।

महेंद्र ने पत्नी के साथ थाने जाकर सूचना दी तो चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने मौके पर जाकर जानकारी ली। उधर, शहर में अलोपीबाग इलाके में शास्त्री पुल के निकट बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मारकर सुप्रिया जायसवाल के गले से सोने की चेन खींच ली। सुप्रिया ने दारागंज थाने की पुलिस को खबर दी। झूंसी में रहने वाले शिक्षक सुरेंद्र जायसवाल की पत्नी सुप्रिया बुधवार दोपहर दारागंज आई थीं। वहां से लौटने के लिए वह टेंपो का इंतजार कर रही थीं, तभी यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed