फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   murder in karreaili

करेली में घर के भीतर बाप-बेटी की हत्या

Sun, 08 Jan 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
murder in karreaili
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
करेली के नया पूरा में घर के भीतर धारदार हथियार से माधव प्रसाद भारतीय (55) और उनकी बेटी अर्चना (29) की हत्या कर दी गई। बाप-बेटी पर धारदार हथियार से कई वार किए गए और गला भी रेता गया। मोबाइल पर लगातार रिंग होने के बावजूद कॉल रिसीव न होने पर शनिवार सुबह अर्चना का पति दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ तो पत्नी और ससुर के रक्तरंजित शव देख पुलिस को खबर दी। कातिलों ने वारदात के बाद घर में बाहर से ताला लगा दिया था। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह सुनियोजित कत्ल का मामला है। परिवार के लोगों से बातचीत में जायदाद के लिए चल रहे झगड़े की बात सामने आई है।
विज्ञापन


नया पूरा में कुशवाहा डेयरी के पास रहने वाले माधव प्रसाद भारतीय समाचार पत्र वितरक थे। उनकी पत्नी का बरसों पहले निधन हो गया था। तीनों बेटियों की वह शादी कर चुके थे। उन्होंने बड़ी बेटी अर्चना का ब्याह चार साल पहले पिपरी (कौशाम्बी) के गांजा चिल्ला में राजू भारतीय से किया था, लेकिन दहेज के लिए यातना से परेशान होकर वह मायके चली आई थी। दो साल पहले उसने बेनीगंज में रहने वाले विश्वजीत सिंह से प्रेम विवाह कर लिया था। हालांकि, वह पिता के पास ही रहती थी। विश्वजीत उसके पास अक्सर आता रहता था। मंझली बेटी सुलोचना की शादी सुलेमसराय और सबसे छोटी वंदना का ब्याह करारी कौशाम्बी में किया था। वंदना भी कुछ समय से दोनों बच्चों के साथ करारी से यहां आकर अपने पिता और बहन के साथ रहने लगी थी। उसने दोनों बच्चों का स्थानीय स्कूल में दाखिला कराया था। दो दिन पहले वंदना बच्चों सहित ससुराल चली गई थी। यहां घर में माधव प्रसाद के साथ बड़ी बेटी अर्चना थी।
विज्ञापन


अर्चना का पति विश्वजीत उसे शुक्रवार को दिन भर फोन करता रहा, लेकिन उसने कॉल नहीं रिसीव की। फुफेरी बहन शोभा भी शुक्रवार को आई तो घर में बाहर से ताला लगा था। फोन नहीं रिसीव होने पर सशंकित होकर शनिवार सुबह करीब आठ बजे विश्वजीत खपरैल पर चढ़कर आंगन में उतरा। आंगन में ही रजाई पड़ी थी। उसे हटाने पर अर्चना की खून सनी लाश मिली। अंदर कमरे में फर्श पर माधव प्रसाद भी मृत पड़े थे। विश्वजीत ने बाहर आकर कंट्रोल रूम में खबर दी तो कुछ देर में करेली पुलिस के साथ सीओ प्रथम रूपेश सिंह और एसपी सिटी विपिन टाडा पहुंच गए। पुलिस मुख्य दरवाजे पर लगा तोड़कर घर में दाखिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्चना और उसके पिता माधव प्रसाद को चापड़ जैसे धारदार हथियार से मारा गया था। गला रेता गया था। चेहरे, माथे और सिर पर भी चोट थी। कमरे में सारे सामान सलामत थे। आलमारी भी बंद थी। सीओ रूपेश सिंह के मुताबिक, पिता-पुत्री का सुनियोजित ढंग से कत्ल किया गया था। घर में लूटपाट नहीं की गई। रिश्तेदारों से बातचीत में पड़ोस में रहने वाले भाई समेत कुछ लोगों से जायदाद का विवाद सामने आया है। हालांकि करारी से आए माधव प्रसाद के दामाद अजय भारतीय ने केस अज्ञात लोगों पर लिखाया है। भतीजे अशोक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। दामादों को भी करेली थाने ले जाकर पुलिस ने लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed