फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Munshi Bhai, a graduate of high school mathematics paper

हाईस्कूल की गणित के पेपर में धरा गया मुन्ना भाई

Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Munshi Bhai, a graduate of high school mathematics paper
crime
यूपी बोर्ड की र्हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली में झूंसी के गांधी इंटर कॉलेज में मुन्ना भाई धरा गया। पकड़ा गया बीएससी का छात्र अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था। शक होने पर कक्ष निरीक्षक ने उसकी जांच की तो असलियत सामने आई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंचकर फर्जी परीक्षार्थी को हिरासत में ले लिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव निवासी अकबर अली पुत्र रुस्तम अली और जितेंद्र भारतीया पुत्र पुरुषोत्तम भारतीया दोस्त हैं। अकबर अली ने इस दफे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा के लिए बीएल भगत इंटर कॉलेज झूंसी से फार्म भरा था। पर छह फरवरी से शुरू हुई परीक्षा में वह एक भी दिन परीक्षा सेंटर नहीं पहुंचा। अपने प्रवेश पत्र पर उसने दोस्त जितेंद्र की फोटो चस्पा कर विद्यालय से अटेस्ट कराया था। उसकी जगह दोस्त जितेंद्र नौ फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंचा था। उसने कक्ष निरीक्षक को धोखे में रखकर अंग्रेजी विषय की पूरी परीक्षा दी। न पकड़े जाने पर वह बेखौफ हो गया तथा मंगलवार को दोस्त अकबर की जगह गणित का पेपर देने पहुंच गया। कक्ष निरीक्षक को शक हुआ तो प्रवेश पत्र लेकर जांच की। पता चला कि प्रवेश पत्र पर ऊपर से अकबर की जगह जितेंद्र ने अपनी फोटो चस्पा की थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और आरोपी फर्जी परीक्षार्थी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बाद में केंद्र व्यवस्थापक करूणाशंकर शुक्ल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


मांडा में मंगलवार को हाटा स्थित फतेह बहादुर सिंह इंटर कालेज में बोर्ड की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा में अनिल कुमार पाल की जगह पर अमित कुमार को परीक्षा देते हुए विद्यालय के आंतरिक दस्ते ने रंगे हाथ पकड़ लिया। वेरिफिकेशन के दौरान कक्ष निरीक्षक को संदेह होने पर एडमिड कार्ड मांगा तो वह पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक परमानंद व केन्द्र व्यवस्थापक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के तहरीर पर आरोपी अमित कुमार दूबे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वह पंडित जय नारायण इंटर कालेज धनावल के छात्र अनिल कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसने बताया कि वह परीक्षार्थी के तबीयत खराब हो जाने के कारण उसकी जगह पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने परीक्षार्थी अनिल कुमार को भी हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सैदाबाद  क्षेत्र के तिवरान गांव में महादेव बालिका हाईस्कूल का केंद्र बगल में ही स्थित पं. रामदेव मिश्र इंटर कालेज में गया है। मंगलवार की सुबह विद्यालय में हाई स्कूल की गणित की परीक्षा हो रही थी। उसी दौरान कक्ष निरीक्षक द्वारा छात्रों की तलाशी ली गई। जांच में पता चला कि हिमांशु गौतम पुत्र संजय गौतम निवासी कंदला मवैया हंडिया जन्मतिथि कम कराकर परीक्षा दे रहा था। सख्ती के बाद उसने बताया कि हरप्रताप सिंह यादव महाविद्यालय से बीएससी तृतीय का छात्र है और फर्जी तरीके से पंजीयन कराकर परीक्षा दे रहा है। प्रधानाचार्य भानूप्रताप मिश्र ने इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक इलाहाबाद को दी तो उन्होंने कहा कि यदि बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी किया है तो उसे परीक्षा देने दिया जाय। मजबूर होकर विद्यालय प्रशासन ने फर्जी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed