{"_id":"5a9c51624f1c1b8e328b53c6","slug":"mild-bullet-in-the-minor-dispute-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दूध कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में दूध कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के मुंडेरा गांव में होली के दिन हुए विवाद की रंजिश में दूध कारोबारी को गोली मार दी गई। तमंचे से हुए फायर में गोली उसके पीठ में धंसी। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। देर शाम हालत नाजुक देख परिजन उसे लेकर पीजीआई के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने भाई की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
धूमनगंज के मुंडेरा का रहने वाला रिंकू यादव पुत्र छंगू लाल यादव दूध का कारोबार करता है। परिजनों के मुताबिक, वह रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे भैंसों को गांव में ही स्थित तालाब पर लेकर गया था। इसी दौरान पीछे से उस पर तमंचे से फायर किया गया। गोली पीठ में लगने के बाद रिंकू लहूलुहान हुआ तो हमलावर भाग निकला। हिम्मत दिखाते हुए जख्मी होने के बावजूद रिंकू घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। भाई राधेश्याम ने बताया कि उसकी सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची और इलाज के लिए रिंकू को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर देर शाम परिजन रिंकू को लेकर पीजीआई के लिए रवाना हो गए। इंस्पेक्टर धूमनगंज केपी सिंह ने बताया कि भाई राधेश्याम की तहरीर पर नितिन पाल, नाम-पता अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
परिजनों का कहना है कि रिंकू पर होली के दिन हुए विवाद के चलते हमला किया गया। आरोप है कि होलिका दहन के बाद देर रात नामजद आरोपी अपने साथियों संग उसके घर के सामने खड़ा था। रिंकू के विरोध करने पर युवकों ने उससे झगड़ा भी किया था। तब लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। रविवार को इसी विवाद में रिंकू पर जानलेवा हमला किया गया।